Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / विशेष निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

,

विशेष निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

पुलिस लाइन में

झुंझुनूं पुलिस लाइन में सोमवार को विशेष निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें फिजिशियन एण्ड डाईबिटिज रोग विशेषज्ञ डॉ. कैलाश राहड़ (बीडीके जिला अस्पताल) ने अपनी टीम के साथ राज्य स्तरीय पुलिस दिवस समारोह पर पुलिस लाइन में पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिए विशेष चिकित्सा जांच एवं परामर्श शिविर लगाया। शिविर का प्रारंभ सुबह 8 बजे से हुआ। शिविर में डायबिटीज, ब्लडप्रेशर, हृदय, कैंसर एवं लकवा एवम श्वांस की बीमारी की नि:शुल्क चिकित्सा जांच एवं परामर्श दिया गया। शिविर में कुल 145 लाभान्वित हुए। शिविर में जिला पुलिस अधीक्षक गौरव यादव, एडी. एसपी नरेश कुमार मीणा, ग्रामीण सीओं नीलकमल, कोतवाली थानाधिकारी गोपाल सिंह ढ़ाका आदि मौजुद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur