Hindi News / Health News (चिकित्सा समाचार) / दो माह और पांच दिन बाद शून्य पॉजीटिव

,

दो माह और पांच दिन बाद शून्य पॉजीटिव

20 हुए स्वस्थ, एक्टिव केस की संख्या 94

सीकर, कोरोना वायरस का खतरा बकरार है। सतर्कता ही बचाव का उपाय है। जिले में बुधवार को जिले में कोई नया पॉजीटिव केस नहीं आया है। करीब दो माह और पांच दिन बाद जिले में कोरोना संक्रमित की संख्या शून्य दर्ज की गई है। इससे पूर्व 28 दिसम्बर 2021 को कोरोना पॉजीटिव की संख्या शून्य दर्ज की गई थी। जिले में 94 एक्टिव केस है। वहीं 20 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हुए हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अजय चौधरी ने बताया कि जिले में अब तक 4 लाख 18 हजार 967 सैम्पल लिए गए। इनमें से 38 हजार 380 कोरोना संक्रमित आए और 37 हजार 920 स्वास्थ्य हुए है। वहीं 30 नवम्बर 2021 से शुरू हुई तीसरी लहर में अब तक 69 हजार 2 सैम्पल लिए गए है। इनमें से 7 हजार 385 पॉजिटिव आए है और 61 हजार 360 की रिपोर्ट नगेटिव आई है। बुधवार कोे 345 सैम्पल लिए गए। 257 सैम्पल प्रक्रियाधीन हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur