Hindi News / National News (नेशनल समाचार) / Haryana IAS-HCS Transfer : हरियाणा में फिर देर रात कई जिलों के बदले DC, 18 IAS और तीन HCS अधिकारियों का ट्रांसफर; देखें पूरी लिस्ट

,

Haryana IAS-HCS Transfer : हरियाणा में फिर देर रात कई जिलों के बदले DC, 18 IAS और तीन HCS अधिकारियों का ट्रांसफर; देखें पूरी लिस्ट

Haryana IAS-HCS Transfer : हरियाणा में फिर देर रात कई जिलों के बदले DC, 18 IAS और तीन HCS अधिकारियों का ट्रांसफर; देखें पूरी लिस्ट

Haryana IAS-HCS Transfer List : हरियाणा में पिछले 48 घंटों में लगातार तबादलों का दौर जारी है। बता दे की हरियाणा सरकार ने मंगलवार रात जींद और चरखी दादरी के उपायुक्तों सहित 18 आईएएस और तीन एचसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया।

अधिक जानकारी के लिए बता दे की मंदीप कौर चरखी दादरी की नई उपायुक्त होंगी। वैशाली शर्मा को जींद का नया उपायुक्त नियुक्त किया गया है। कैथल की उपायुक्त अपराजित अब मत्स्य पालन विभाग के अतिरिक्त सचिव का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगी।

इससे पहले भी बड़े स्तर पर तबादले किये गए थे। एक बार फिर से कई आई. ए. एस. अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहे आईएएस पंकज यादव को सार्वजनिक स्वास्थ्य और इंजीनियरिंग विभाग के सहकारिता विभाग के प्रधान सचिव और हरियाणा भवन, नई दिल्ली के प्रधान रेजिडेंट कमिश्नर के रूप में तैनात किया गया है।

संजय जून, सचिव और महानिदेशक, सैनिक, अर्धसैनिक और कल्याण विभाग और संभागीय आयुक्त, फरीदाबाद को मेवात विकास एजेंसी के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

इन अधिकारियों के हुए तबादले
अधिकारी का नाम – मौजूदा पदभार – नई जिम्मेदारी

  1. गीता भारती – मंडलायुक्त हिसार – हिसार महानगर विकास प्राधिकरण की सीईओ का अतिरिक्त कार्यभार Haryana IAS-HCS Transfer

    अजय कुमार – मुख्यमंत्री के उप प्रधान सचिव – सेवा विभाग के निदेशक एवं विशेष सचिव तथा मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के मिशन निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार
  2. मनदीप कौर – मानव संसाध विभाग की निदेशक व विशेष सचिव – उपायुक्त चरखी दादरी
  3. वीरेंद्र कुमार दहिया – पर्यावरण विभाग के निदेशक व विशेष सचिव – परिवह निदेशक हरियाणा
  4. मोहम्मद इमरान रजा – उपायुक्त जींद – निदेशक व विशेष सचिव मानव संसाधन विभाग
  5. डा. मुनीश नागपाल – उपायुक्त चरखी दादरी – विशेष सचिव स्थापना सचिवालय Haryana IAS-HCS Transfer
  6. डा. वैशाली शर्मा – जिला नगर आयुक्त करनाल – उपायुक्त जींद

  7. ए मोना श्रीनिवास – हरियाणा भवन नई दिल्ली में रेजीडेंट कमिश्नर एवं सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण की सीईओ – व्यापार मेला प्राधिकरण की मुख्य प्रशासक का अतिरिक्त कार्यभार
  8. डा. प्रियंका सोनी – निगरानी एवं समन्वय विभाग की विशेष सचिव, महिला एवं बाल विकास विभाग की निदेशक और विशेष सचिव – ग्रीवेंसिज डिपार्टमेंट की विशेष सचिव का अतिरिक्त कार्यभार
  9. धर्मेंद्र सिंह – सहयोग विभाग के विशेष सचिव और प्रशासक एचएसवीपी पंचकूला – हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के मुख्य प्रशासक
  10. मनोज कुमार – वित्त विभाग के विशेष सचिव – हरियाणा परिवार सुरक्षा न्यास के सीईओ का अतिरिक्त कार्यभार Haryana IAS-HCS Transfer
  11. आयुष सिन्हा – उपायुक्त फरीदाबाद – फरीदाबाद शहर यातायात सेवा लिमिटेड के सीईओ तथा स्मार्ट सिटी लिमिटेड फरीदाबाद के अतिरिक्त सीईओ का अतिरिक्त कार्यभार
  12. समवर्तक सिंह खांगवाल – प्रशासक एचएसवीपी फरीदाबाद और निदेशक शहरी संपदा फरीदाबाद – सूचना, तकनीकी, इलेक्ट्रानिक्स और संचार विभाग के अतिरिक्त सचिव तथा निदेशक
  13. नरेंद्र कुमार – अतिरिक्त उपायुक्त रोहतक – रोहतक नगर निगम के आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार

  14. अंजलि सहोतरिया – अतिरिक्त उपायुक्त फरीदाबाद – एचएसवीपी फरीदाबाद तथा शहरी संपदा फरीदाबाद के प्रशासक का अतिरिक्त कार्यभार
  15. प्रदीप अहलावत एचसीएस – अतिरिक्त निदेशक प्रशासन नगर एवं आयोजना विभाग – हैफेड के सचिव और विजिलेंस आफिसर का अतिरिक्त कार्यभार
  16. शुभम एचसीएस – रोहतक मंडलायुक्त के ओएसडी – सिटी मजिस्ट्रेट रोहतक Haryana IAS-HCS Transfer
  17. नीलम मेहरा एचसीएस – निगरानी एवं समन्वय प्रकोष्ठ की उप सचिव – एचएसवीपी अंबाला में संपदा अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार
Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur