Hindi News / National News (नेशनल समाचार) / 2019 के टॉपर IAS हिमांशु नागपाल IRS अफसर ऊर्जा जैन संग जल्द लेंगे फेरे, काफी अनोखी है इनकी लव स्टोरी

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
,

2019 के टॉपर IAS हिमांशु नागपाल IRS अफसर ऊर्जा जैन संग जल्द लेंगे फेरे, काफी अनोखी है इनकी लव स्टोरी

2019 के टॉपर IAS हिमांशु नागपाल IRS अफसर ऊर्जा जैन संग जल्द लेंगे फेरे, काफी अनोखी है इनकी लव स्टोरी

IAS -IRS Marriage : हरियाणा में हांसी के रहने वाले IAS अफसर हिमांशु नागपाल जल्द ही सात फेरे लेने वाले है। बता दे की उनकी शादी उत्तरप्रदेश के नोएडा में तैनात IRS अधिकारी ऊर्जा जैन से होगी। ऊर्जा इनकम टैक्स विभाग में जॉइंट कमिश्नर हैं और उनका यूपी कैडर है।

नगर निगम में कमिश्नर पद पर तैनात है हिमांशु

जानकरी के लिए बता दे की हिमांशु अभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में नगर निगम कमिश्नर के पद पर तैनात हैं। हांसी में हिंमाशु नागपाल के घर शादी के लिए रोका रस्म हुई। इसमें दोनों अधिकारियों के परिवार शामिल हुए।

हिमांशु नागपाल 2019 बैच के टॉपर

जानकारी के लिए बता दे की हिमांशु ने हांसी के श्री काली देवी विद्या मंदिर से बारहवीं में टॉप किया था। उसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज से बीकॉम की। उन्हें सीए की लेवल-टू की परीक्षा में भी देश भर में नौवीं रैंक मिली थी। हिमांशु नागपाल 2019 बैच के टॉपर रहे हैं। हिमांशु ने ऑल इंडिया 26वीं रैंक हासिल की थी। वहीं ऊर्जा जैन ने 2022 में 519वीं रैंक हासिल की थी। ऊर्जा मूलरूप से महाराष्ट्र के औरंगाबाद की रहने वाली हैं। मुंबई में पढ़ाई लिखाई की है।

ऐसे किया एक दूसरे को पसंद

हिमांशु के पिता मिडिया से रूबरू होते हुए बताते है की हिमांशु और ऊर्जा जैन दोनों एक दूसरे को पहले से ही जानते हैं। ट्रेनिंग के दौरान ऊर्जा बेटे पंकज से एजुकेशनल टिप्स लेती रहती थी। इसके बाद हिमांशु ने उनको बताया कि उसे ऊर्जा जैन पसंद है। इसके बाद मैंने ऊर्जा के परिवार से बातचीत की। इसके बाद ऊर्जा का परिवार भी दोनों के रिश्ते के लिए राजी हो गया। पंकज नागपाल ने बताया कि शिवरात्रि वाले दिन दोनों परिवार हांसी में बैठे थे, जहां यह रिश्ता पक्का हुआ।

Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur