Hindi News / National News (नेशनल समाचार) / हरियाणा में ACB की बड़ी कार्रवाई! तहसीलदार को किया गिरफ्तार, जानें वजह

हरियाणा में ACB की बड़ी कार्रवाई! तहसीलदार को किया गिरफ्तार, जानें वजह

National News (नेशनल समाचार) : हरियाणा में ACB की बड़ी कार्रवाई! तहसीलदार को किया गिरफ्तार, जानें वजह

Haryana News: हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।  बता दे की हरियाणा में पंचकूला जिले के रायपुर रानी तहसीलदार को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने गिरफ्तार किया है। अधिक जानकारी के लिए बता दे की तहसीलदार विक्रम सिंगला पर आरोप है कि उन्होंने 17 बीघा जमीन की गलत तरीके से रजिस्ट्री करा दी।

यहाँ जानिए पूरा मामला 

ACB के मुताबिक, 2017 में रायपुर रानी तहसील से जुड़े इस मामले में CBI जांच के बाद जमीन पर स्टे (र) लगाया गया था। बावजूद इसके तहसीलदार विक्रम सिंगला ने जमीन के रजिस्ट्री हांसी के बड़ाला गांव के रहने वाले एक व्यक्ति के नाम पर कर दी।Haryana News

आज कोर्ट में पेश करेगी ACB

केस से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आज तहसीलदार विक्रम सिंगला को पंचकूला की कोर्ट में पेश किया जाएगा। कोर्ट से अपील की जाएगी कि आरोपी तहसीलदार को रिमांड पर दिया जाए। बताया जा रहा है कि इस मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं। रिमांड के दौरान बड़े अधिकारियों की मिली भगत के बारे में भी जांच की जाएगी।
 

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur