Haryana News : हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे की खातों के दुरुपयोग की आशंका के चलते बैंक ने बड़ा कदम उठाया है।
अगर आपका अकॉउंट भी इस बैंक में है तो सचेत हो जाएँ क्योंकि हरियाणा ग्रामीण बैंक की विभिन्न शाखाओं में अब निष्क्रिय बचत खातों को बंद किया जाएगा। उन सभी खातों को चिन्हित किया जा रहा है जिनमें पिछले 3 साल से कोई लेन-देन नहीं हुआ है। इसको लेकर आदेश भी जारी हो गया है।
3 वर्षों से ग्राहकों ने कोई लेन-देन नहीं तो खाता बंद
हरियाणा ग्रामीण बैंक के महाप्रबंधक (वित्त) की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। बैंक द्वारा बचत खातों की समीक्षा में पाया गया कि कई खातों में पिछले 3 वर्षों से ग्राहकों ने कोई लेन-देन नहीं किया है।
सभी खाताधारकों को नोटिस दिया गया है कि जिन्होंने एक जनवरी 2023 से 31 दिसम्बर 2025 तक कोई लेन-देन नहीं किया है।
