Haryana Family ID Big Update: हरियाणा में सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे की प्रदेश में फैमली आईडी में बड़ा बदलाव जल्द देखने को मिलेगा। जिसका असर 56 लाख लोगों पर देखने को मिलेगा। जानकारी के लिए बता दे की सरकार ने मिडिया से रूबरू होते बताया की सरकार इस साल के अंत तक नए बदलाव अपना सकती है।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का उपयोग
हरियाणा में पहली बार सरकार इस बड़े बदलाव की तैयारी कर रही है। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का सहारा लिया जाएगा। इस एक डॉक्यूमेंट से पूरे परिवार की वर्थ वैल्यू यानी पूरी कमाई का पता चलेगा। वहीँ इसका झटका उन लोगों को लगेगा जो अपनी सही जानकारी छुपकर सरकारी योजना का लाभ उठा रहे है। इन बदलावों के लिए हरियाणा PPP अथॉरिटी की टीम ने दिल्ली में चल रहे इंटरनेशनल AI समिट में एक्सपर्ट की राय ली।Haryana Family ID Update
यहाँ समझिये कैसे पड़ेगा असर?
अधिक जानकारी के लिए बता दे की सरकार ने PPP को AI से जोड़ा तो कोई भी व्यक्ति सरकार से अपनी कोई जानकारी छुपा नहीं पाएगा। बैंक खाता, फोन, प्रॉपर्टी की खरीद फरोख्त इत्यादि में आधार कार्ड आधार कार्ड से जुड़ी है। सरकार ने यदि पीपीपी में AI तकनीक का उपयोग किया तो आधार में शामिल सभी जानकारी स्वयं ही पीपीपी में शामिल हो जाएगी। जिससे सरकार के साथ स्वयं उस व्यक्ति के लिए भी अपनी प्रॉपर्टी का आंकलन करना आसान होगा।
PPP से जुड़ेगी आधार से जुड़ी जानकारी Haryana Family ID Update
आधार कार्ड को परिवार पहचान पत्र से जोड़ने की योजना है। जिससे आधार से जुड़ी सभी जानकारी पीपीपी में आ जाए। इससे कोई भी व्यक्ति अपनी कोई भी जानकारी सरकार से छुपा नहीं सकेगा। जैसे बैंक खाते, वाहन या कई प्रॉपर्टी आधार से जुड़ी होती हैं, परंतु परिवार पहचान पत्र में उन्हें दिखाया नहीं जाता। इससे उन लोगों की भी पहचान होगी। जो दूसरों के आधार से अपना कारोबार या वाहन इत्यादि खरीदकर अपनी वास्तविक आय छुपाने का प्रयास करते हैं।
56 से ज्यादा लोगों पर पड़ेगा असर
अधिक जानकारी के लिए बता दे की सरकार के ताजा आंकड़ों के मुताबिक हरियाणा में लगभग 56.34 लाख लोग राज्य की 18 प्रमुख सामाजिक कल्याण योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। 9.22 लाख महिलाओं को लाडो-लक्ष्मी योजना के तहत 2100 रुपए मासिक मिल रहे हैं। 34 लाख से अधिक बुजुर्गों-विधवा-विकलांगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन मिल रही है।
