Hindi News / National News (नेशनल समाचार) / Bullet Train : मिसाइल की रफ्तार से यूपी में दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, करीब 6 घंटे में पहुंचेंगे दिल्ली से पश्चिम बंगाल!

Bullet Train : मिसाइल की रफ्तार से यूपी में दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, करीब 6 घंटे में पहुंचेंगे दिल्ली से पश्चिम बंगाल!

National News (नेशनल समाचार) : Bullet Train : मिसाइल की रफ्तार से यूपी में दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, करीब 6 घंटे में पहुंचेंगे दिल्ली से पश्चिम बंगाल!

Bullet Train : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा अपना 9वां बजट पेश किया गया। केंद्र सरकार के द्वारा देश के प्रमुख आर्थिक केदो को जोड़ने के लिए 7 नए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है जो कि भारतीय रेल को पूरी तरह से बदल देंगे। इन सभी कॉरिडोरों पर बुलेट ट्रेन के तर्ज पर हाई स्पीड ट्रेन चलेगी जिसकी रफ्तार 250 से 320 किलोमीटर प्रति घंटे तक होगी।

 मुंबई पुणे: मुंबई पुणे के बीच हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनेगा। देश की आर्थिक राजधानी और आईटी हब के बीच की दूरी कम करने के उद्देश्य से इस हाई स्पीड कॉरिडोर को बनाने की मंजूरी दी गई है।

 दिल्ली वाराणसी: दिल्ली को धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्र वाराणसी से जोड़ने के लिए हाई स्पीड कॉरिडोर बनेगा।Bullet Train 

दिल्ली से लखनऊ और वाराणसी जैसे बड़े शहरों की दूरी महज दो और तीन घंटे की रह जाएगी. इससे यूपी के बड़े शहरों की राजधानी से कनेक्टिविटी और मजबूत होगी. इस हाईस्पीड रूट पर ट्रेनें 300 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेंगी.

 हैदराबाद बेंगलुरु : दोनों एक बड़े आईटी हब है इन्हें जोड़ने के लिए हाई स्पीड कॉरिडोर बनेगा।

 बैंगलोर चेन्नई : बेंगलुरु और चेन्नई को जोड़ने के लिए हाई स्पीड कॉरिडोर बनेगा।

 दिल्ली अहमदाबाद: मुंबई अहमदाबाद कॉरिडोर के विस्तार के लिए दिल्ली अहमदाबाद के बीच हाई स्पीड कॉरिडोर बनेगा।

 मुंबई नागपुर: मुंबई नागपुर को जोड़ने के लिए हाई स्पीड कॉरिडोर बनेगा।Bullet Train :

 हावड़ा वाराणसी : हावड़ा और वाराणसी को जोड़ने के लिए हाई स्पीड कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा।