Hindi News / National News (नेशनल समाचार) / Haryana News : नाथूसरी चोपटा के नजदीक राजस्थान फीडर नहर में गिरी कार, दो साल के बच्चे सहित छह लोग थे सवार

, ,

Haryana News : नाथूसरी चोपटा के नजदीक राजस्थान फीडर नहर में गिरी कार, दो साल के बच्चे सहित छह लोग थे सवार

Haryana News : हरियाणा के सिरसा जिले के नाथूसरी चोपटा क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे की गांव माखोसरानी के पास नोहर ( राजस्थान)फीडर नहर में एक कार गिर गई। कार में सवार तीन महिलाओं, दो बच्चों सहित छह लोग सवार थे। लेकिन इस बिछ अच्छी खबर सामने ये आ रही की ग्रामीणों ने बिना किसी देरी के सभी सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। अब सब की हालत ठीक है।

रात को हुआ था हादसा

जानकारी के अनुसार, बता दे की जिस समय यह हादसा हुआ उसी वक्त डॉ. राजेश कुमार सिद्धू अपनी बाइक से वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने तुरंत आसपास के लोगों को मदद के लिए बुलाया। बिना किसी देरी के आसपास लोगों ने तुरंत मेहनत मश्कत कर सभी लोगों को सुरक्षित बहार निकाला। बता दे की कार सवार फतेहाबाद जिले के रतिया क्षेत्र के गांव हिजरावां खुर्द के कैरावाली की तरफ से नाथूसरी चोपटा जा रहे थे। माखोसरानी के पास नोहर फीडर नहर में कार का संतुलन बिगड़ने से घटना हुई। यह हादसा शाम करीब 7:30 बजे हुआ।

फतेहाबाद के रहने वाले कार सवार

कार में सवार लोगों में फतेहाबाद जिले के रतिया क्षेत्र के गांव हिजरावां खुर्द के 58 वर्षीय मक्खन सिंह पुत्र गंगाराम, 4 वर्षीय अवेक कुमार पुत्र भजनलाल, 2 वर्षीय आर्यन पुत्र भजनलाल, 60 वर्षीय तारो पत्नी सरदाना राम, 62 वर्षीय जीतो बाई पत्नी मक्खन लाल और 24 वर्षीय सुनीता पत्नी भजनलाल शामिल थे। वह किसी शादी समारोह में सरिक होने के लिए राजस्थान के भादरा इलाके के रामसरा गांव में जा रहे थे। वहीँ ग्रामीणों की वजह से सभी 6 लोग सुरक्षित है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती

जानकारी के लिए बता दे की कार सवारों को पानी से बाहर निकालने के बाद एंबुलेंस की सहायता से नाथूसरी चोपटा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। ग्रामीणों ने डायल 112 पर भी घटना की सूचना दी थी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur