Hindi News / National News (नेशनल समाचार) / Haryana New Airport : हरियाणा को मिला एक और नया एयरपोर्ट, जल्द शरू होगी उड़ाने

Haryana New Airport : हरियाणा को मिला एक और नया एयरपोर्ट, जल्द शरू होगी उड़ाने

Haryana New Airport : हरियाणा को मिला एक और नया एयरपोर्ट, जल्द शरू होगी उड़ाने

Haryana Ambala New Airport : हरियाणा के लोगों के लिए बड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है। बता दे की अंबाला और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है।

जल्द ही आप यहां से बाद से बड़े बड़े शहरों की दुरी चुटकियों में नाप सकेंगें। अंबाला घरेलू हवाई अड्डा अब वाणिज्यिक उड़ान संचालन के लिए पूरी तरह से तैयार है और जल्द ही परिचालन शुरू होने की संभावना है।

हवाई अड्डे का बारीकी से निरीक्षण

हाल ही में, नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) की एक उच्च स्तरीय टीम ने हवाई अड्डे का बारीकी से निरीक्षण किया और यहां सुरक्षा जांच और तैयारियों पर पूरी तरह से सहमति व्यक्त की। इस मंजूरी के बाद अंबाला से वाणिज्यिक उड़ानें शुरू करने की प्रक्रिया बहुत जल्द शुरू हो जाएगी।

यह महत्वाकांक्षी हवाई अड्डा परियोजना रक्षा मंत्रालय की भूमि पर विकसित की गई है। नागरिक उड्डयन विभाग ने इसके लिए लगभग 20 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया था। इस परियोजना की कुल लागत 133 करोड़ रुपये है।

इस हवाई अड्डे को केंद्र सरकार की उड़ान 4.2 योजना के तहत विकसित किया गया है।

अंबाला से कहां कहां के लिए उड़ेगी उड़ाने

अधिक जनकारी के लिए बता दे की पहली वाणिज्यिक उड़ान अंबाला हवाई अड्डे से श्रीनगर के लिए शुरू की जाएगी। बाद के चरणों में, अंबाला को दिल्ली, लखनऊ, जयपुर और वाराणसी जैसे प्रमुख शहरों से भी जोड़ा जाएगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur