Hindi News / National News (नेशनल समाचार) / हरियाणा में इन बच्चों को हर महीने मिलेंगें 8 हजार रुपए, सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन

हरियाणा में इन बच्चों को हर महीने मिलेंगें 8 हजार रुपए, सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन

National News (नेशनल समाचार) : हरियाणा में इन बच्चों को हर महीने मिलेंगें 8 हजार रुपए, सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन

Haryana News : हरियाणा से इस वक्त की बड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है।  बता दे की सैनी सरकार ने एक नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसके तहद सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) के शहीदों तथा युद्ध या ऑपरेशन में हताहत सैनिकों के बच्चों को अब 8 हजार रूपए की पेंशन दी जायगी। नायब सैनी ने जून 2025 में हुई कैबिनेट मीटिंग में युद्ध में शहीद हुए सैनिकों के बच्चों के लिए छात्रवृत्ति की योजना को मंजूरी दी थी। अब इसका नोटिफिकेशन जारी कर इसे लागू किया गया है। सीएम सैनी ने विधानसभा चुनावों से पहले जारी अपने संकल्प पत्र में इसका वादा किया था।

सरकार ने नोटिफिकेशन किया जारी 

जानकारी के लिए बता दे की सरकार ने नई छात्रवृत्ति योजना को लागू कर दिया है। बच्चों को 5,000 से 8,000 रुपए महीने तक की वित्तीय सहायता दी जाएगी। इसे लेकर सैनिक और अर्धसैनिक कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विजयेंद्र कुमार की ओर से नोटिफिकेशन जारी किया गया है।Haryana News

6 से 12 तक के छात्रों को प्रति वर्ष 60,000 रुपए

बता दे की नोटिफिकेशन के मुताबिक कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों को प्रति वर्ष 60,000 रुपए मिलेंगे।

ग्रेजुएशन के छात्रों को प्रति वर्ष 72,000 रुपए

जानकरी के लिए बता दे की ग्रेजुएशन के छात्रों को प्रति वर्ष 72,000 रुपए मिलेंगे। पोस्ट ग्रेजुएशन कर रहे छात्रों के लिए छात्रवृत्ति राशि प्रति वर्ष 96,000 रुपए निर्धारित की गई है।Haryana News

किन बच्चों को ही मिलेगा योजना का लाभ 

युद्ध, आईईडी विस्फोट, आतंकवादी हमले, सीमा झड़पें, हृदय गति रुकना, हवाई दुर्घटना, समुद्र में मृत्यु, आंतरिक सुरक्षा कर्तव्य के दौरान, प्राकृतिक आपदाएं और बचाव अभियान में प्रभावित सैनिकों के बच्चों को योजना का लाभ मिलेगा। 

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur