Hindi News / National News (नेशनल समाचार) / Haryana IAS Transfer : हरियाणा में फिर हुए कई IAS अफसरों के तबादले, इन 20 HCS अधिकारियों को मिला बड़ा तोहफा

Haryana IAS Transfer : हरियाणा में फिर हुए कई IAS अफसरों के तबादले, इन 20 HCS अधिकारियों को मिला बड़ा तोहफा

National News (नेशनल समाचार) : Haryana IAS Transfer : हरियाणा में फिर हुए कई IAS अफसरों के तबादले, इन 20 HCS अधिकारियों को मिला बड़ा तोहफा

Haryana IAS Transfer News : हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।  बता दे की फिर से प्रदेश में एकबार तबादला एक्सप्रेस चली है।  जानकारी के लिए बता दे की सैनी सरकार ने अहम फेरबदल करते हुए ब्यूरोक्रेट्स में नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं।  माना जा रहा है कि यह फेरबदल प्रशासनिक कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है। जारी आदेशों के मुताबिक 2 IAS अधिकारियों के विभाग बदले गए हैं, जबकि 20 HCS अधिकारियों को सुपर टाइम स्केल का लाभ देने की घोषणा की गई है।

इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी 

जानकारी के लिए बता दे की सैनी सरकार ने IAS अधिकारी राजा शेखर वुंद्रु को उनकी मौजूदा जिम्मेदारियों के साथ खाद्य एवं आपूर्ति विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया है। 


IAS डी. सुरेश को मत्स्य पालन विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। इससे पहले भी राज्य सरकार ने शीर्ष स्तर पर तबादलों की एक सूची जारी की थी, जिसमें 1990 बैच की IAS अधिकारी डॉ. सुमिता मिश्रा और सुधीर राजपाल के नाम शामिल थे।

 

20 अधिकारियों को सुपर टाइम स्केल

अधिक जानकारी के लिए बता दे की हरियाणा सिविल सर्विस (एक्जीक्यूटिव ब्रांच) के 20 अधिकारियों को सुपर टाइम स्केल (ACPL-18) प्रदान करने के आदेश जारी किए गए हैं। यह वेतनमान 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होगा। इस संबंध में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने औपचारिक निर्देश जारी किए हैं।