Hindi News / National News (नेशनल समाचार) / Haryana News : हरियाणा में मंत्री अनिल विज का फिर बड़ा एक्शन, JE पर FIR के आदेश… जानिए क्या है वजह

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

Haryana News : हरियाणा में मंत्री अनिल विज का फिर बड़ा एक्शन, JE पर FIR के आदेश… जानिए क्या है वजह

Haryana News : हरियाणा में मंत्री अनिल विज का फिर बड़ा एक्शन, JE पर FIR के आदेश… जानिए क्या है वजह

Haryana News : हरियाणा में परिवहन, ऊर्जा एवं श्रम मंत्री अनिल विज का एक बार फिर से बड़ा एक्शन देखने को मिला है। बता दे की कैथल आरकेएसडी कॉलेज के सभागार में आयोजित जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में विज ने ट्रांसफार्मर स्थानांतरण के मामले में रिश्वत मांगने की शिकायत पर जेई के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए। बैठक में कुल 15 शिकायतों की सुनवाई की गई, जिनमें नौ पुरानी और छह नई शिकायतें शामिल थीं।

जेई द्वारा रिश्वत की मांग

अधिक जानकरी के लिए बता दे की बैठक के दौरान गांव किठाना निवासी कृष्ण कुमार ने शिकायत दी कि सांघन गांव में उनके रिश्तेदारों के ट्रांसफार्मर को शिफ्ट करने के लिए बिजली निगम के जेई द्वारा रिश्वत की मांग की गई। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि रिश्वत न देने के कारण ट्रांसफार्मर का स्थानांतरण लंबे समय से लंबित रखा गया। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मंत्री अनिल विज ने बिजली निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतकर्ता का ट्रांसफार्मर तुरंत प्रभाव से स्थानांतरित किया जाए। इसके साथ ही रिश्वत मांगने के आरोपों की जांच कर संबंधित जेई के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश भी दिए।Haryana News

शिकायत पर भी सख्त रुख

अधिक जानकारी के लिए बता दे की बैठक में मंत्री विज ने राजौंद नगर पालिका में पिछले साढ़े तीन वर्षों के दौरान हुए विकास कार्यों में कथित वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत पर भी सख्त रुख अपनाया। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए विजिलेंस विभाग को जांच सौंपने के निर्देश दिए, ताकि यदि कोई अनियमितता सामने आती है तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।Haryana News

कर्मचारियों को फिर चेताया

बता दे की मंत्री अनिल विज ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता की शिकायतों के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के मामलों में दोषी पाए जाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur