HKRNL ने सिरसा में रोडवेज के कंडक्टर को तुरंत प्रभाव से किया टर्मिनेट, ये बड़ी वजह आई सामने
Haryana News : हरियाणा के सिरसा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे की हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड (HKRNL) ने सिरसा रोडवेज में तैनात एक कंडक्टर को तुरंत प्रभाव से निलबित कर दिया है। बता दे की इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह अनुशासनहीनता बताई जा रही है। सिरसा रोडवेज को दोबारा से जांच करने के आदेश दिए और अब HKRNL विभाग ने आरोपी कंडक्टर को टर्मिनेट यानि बर्खास्त कर दिया गया।
इंस्टग्राम पर वीडियो
प्राप्त जानकारी के लिए बता दे की कंडक्टर पर आरोप था कि वह चलती बस में ड्यूटी के दौरान इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाकर अपलोड करता था, जिससे यात्रियों की सुरक्षा और प्राइवेसी खतरे में पड़ सकती थी। इसके साथ ही उस पर बस में सवार यात्रियों से अभद्र व्यवहार करने के भी कई आरोप सामने आए थे।
सिरसा डिपो के महाप्रबंधक के अनुसार
रोडवेज सिरसा डिपो के महाप्रबंधक अनित कुमार यादव ने बताया कि रोडवेज विभाग के अनुसार कंडक्टर की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। यात्रियों ने आरोप लगाया कि कंडक्टर टिकट जांच और ड्यूटी के समय मोबाइल फोन में व्यस्त रहता था और कई बार आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग भी करता था। सोशल मीडिया पर वायरल हुए कुछ वीडियो में वह वर्दी में ही अनुशासनहीन हरकतें करता दिखाई दिया, जिससे विभाग की छवि को भी नुकसान पहुंचा। इसके साथ ही आरोपी कंडक्टर कई दफा बस भी चलाता हुआ पाया गया था जिसकी वीडियो कंडक्टर द्वारा ही इंस्टाग्राम पर अपलोड की गई थी जबकि नियम अनुसार कंडक्टर आपातकालीन स्थिति के अलावा बस नहीं चला सकता। Haryana News
कर्मचारियों के खिलाफ अभद्र व्यवहार
बताया जा रहा है कि आरोपी कंडक्टर द्वारा एक किन्नर, पुलिसकर्मी और एक अन्य सरकारी कर्मचारी के साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया था जिसकी शिकायत रोडवेज विभाग को दी गई। जिसके बाद आरोपी कंडक्टर के खिलाफ विभागीय जांच शुरू हुई। कंडक्टर के खिलाफ एक बार पहले भी कार्रवाई की गई थी। Haryana News
2025 के अक्टूबर महीने में सस्पेंड
2025 के अक्टूबर महीने में कंडक्टर को रोडवेज विभाग द्वारा सस्पेंड किया गया था लेकिन कंडक्टर ने कोर्ट की शरण ली जिसके बाद कोर्ट ने सिरसा रोडवेज को दोबारा से जांच करने के आदेश दिए और अब HKRNL विभाग ने आरोपी कंडक्टर को टर्मिनेट यानि बर्खास्त कर दिया गया।
