Hindi News / National News (नेशनल समाचार) / हरियाणा में आज दो IPS अधिकारी होंगे रिटायर, सैनी सरकार ने जारी किये आदेश

,

हरियाणा में आज दो IPS अधिकारी होंगे रिटायर, सैनी सरकार ने जारी किये आदेश

IPS officers will retire today in Haryana : हरियाणा में आज दो सीनियर IPS अधिकारी रिटायर होने वाले है। बता दे कि सरकार ने 2 वरिष्ठ IPS अधिकारियों को सेवानिवृत्त करने के आदेश जारी किए हैं। इनमें 1992 बैच के IPS अधिकारी ओम प्रकाश सिंह 31 दिसंबर 2025 को रिटायर होंगे। वह निदेशक FSL मधुबन के साथ-साथ DGP का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे। इनके रिटायर होने के बाद 1 जनवरी को हरियाणा को नया DGP मिलेगा।

IPS अधिकारी मोहम्मद अकील भी होंगें रिटायर

अधिक जानकारी के लिए बता दे की 1989 बैच के IPS अधिकारी मोहम्मद अकील भी 31 दिसंबर 2025 को सेवानिवृत्त होंगे। वह कमांडेंट जनरल होम गार्ड्स एवं निदेशक सिविल डिफेंस के रूप में काम कर रहे थे।

जारी हुए आदेश

गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा द्वारा यह आदेश जारी किए गए हैं। दोनों अधिकारियों के सेवानिवृत्ति आदेशों की प्रतियां संबंधित अधिकारियों को आगे की कार्रवाई हेतु भेज दी गई हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur