Hindi News / National News (नेशनल समाचार) / Haryana News : हरियाणा में बिजली चोरी पकड़ने गए JE-ALM की जबरदस्त पिटाई, मोबाईल छीना; SHO ने दिया हैरान कर देने वाला ब्यान

,

Haryana News : हरियाणा में बिजली चोरी पकड़ने गए JE-ALM की जबरदस्त पिटाई, मोबाईल छीना; SHO ने दिया हैरान कर देने वाला ब्यान

Haryana News : हरियाणा में बिजली चोरी पकड़ने गए JE-ALM की जबरदस्त पिटाई, मोबाईल छीना; SHO ने दिया हैरान कर देने वाला ब्यान

Haryana News : हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहाँ बिजली चोरी पकड़ने गए बिजली विभाग की टीम पर हमला कर दिया। मामले की जानकारी दे तो मामला हरियाणा के फतेहाबाद जिले का है। जहां चोरी पकड़ने गए JE और ALM को घेरकर उनके साथ हाथापाई कर दी। एलएएम का कॉलर पकड़कर उन्हें कई थप्पड़ भी जड़ दिए।

घटना का वीडियो वायरल

अधिक जानकारी के लिए बता दे की अब इस घटना से जुड़ी एक वीडियो भी सामने आई है। इसमें एक व्यक्ति बिजली के खंबे पर अवैध रूप से डाला गया केबल उतार रहा था। विभाग की टीम ने घर के पास अपनी गाड़ी रोक ली। इसके बाद अचानक कुछ युवक कर्मचारियों के साथ मारपीट करने लगे।अधिकारियों का कहना है कि हमले में आरोपियों ने 2 कर्मचारियों के मोबाइल छीनकर वीडियो डिलीट करा दी। इसके बाद मोबाइल को नीचे पटक कर तोड़ दिया।

SHO के अनुसार

बता दे की जब इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई तो फतेहाबाद सदर थाना SHO प्रहलाद सिंह का कहना है कि ‘’पुलिस को बिना बताए जाकर पंगा लेंगे, तो ऐसा हो सकता है’’। किसी से कोई मारपीट नहीं हुई है। केवल रास्ता रोका गया था। अभी कोई कार्रवाई नहीं की गई है, मामले की जांच कर रहे हैं।Haryana News

फतेहाबाद जिले के गांव का मामला

फतेहाबाद जिले के कुम्हारिया गांव में मंगलवार को बिजली विभाग की टीम चेकिंग के लिए गई थी। गांव के बाहर ही एक व्यक्ति ने खंभे से अवैध तरीके से केबल डाल रखा था। टीम के देखते ही व्यक्ति खंभे से केबल उतारना शुरू कर देता है। बिजली विभाग की टीम भी इस पूरे घटनाक्रम को रिकॉर्ड करने लगती है।

बिजली विभाग की टीम के अनुसार

फतेहाबाद डिविजन के अंतर्गत बड़ोपल सब डिविजन के जेई रतन सिंह ने बताया कि युवक ने पूरा केबल इकट्ठा कर ऊपर छत पर फेंक दिया। इसके बाद जैसे ही टीम ने घर के बाहर जाकर गाड़ी रोकी तो पास में खड़े युवक हमला करने लगे।Haryana News

जेई के अनुसार, गांव की 2 ढाणियों में डॉयरेक्ट सप्लाई चल रही थी। इन्हें ऐसा करने से रोका तो वहां मौजूद विक्रम गुर्जर, आजाद गुर्जर के साथ आए करीब 10-12 लोगों ने टीम एएलएम (असिस्टेंट लाइनमैन) और ड्राइवर महेंद्र के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद टीम का मोबाइल छीनकर तोड़ दिया। गाड़ी की चाबी भी निकाल ली। जेई का कहना है कि हमने इसकी शिकायत एसडीओ को दे दी है। एसडीओ के जरिए पुलिस को सूचित किया गया है।