Movie prime

lottery : हरियाणा के सिरसा में दिहाड़ीदार ने जीती ₹10 करोड़ की लॉटरी, रातों रात चमक उठी पुरे परिवार की किस्मत 

हरियाणा में सिरसा के रहने वाले पृथ्वी सिंह की 10 करोड़ रुपए की लॉटरी निकली है। पृथ्वी सिंह पेशे से ड्राइवर हैं। उन्होंने पंजाब स्टेट डियर लॉटरी (लोहड़ी मकर संक्रांति बंपर 2026) में पहला इनाम जीतकर परिवार की किस्मत ही बदल दी
 
दिहाड़ीदार ने जीती ₹10 करोड़ की लॉटरी

Haryana News : कमाल है जब ऊपर वाला देता है तो छप्पर फाड़ के देता है।  ऐसा ही एक मामला हरियाणा के सिरसा जिले से आया है।  जहाँ एक परिवार की रातों रात किस्मत चमक गई।  जानकारी के लिए बता दे की हरियाणा में सिरसा के रहने वाले पृथ्वी सिंह की 10 करोड़ रुपए की लॉटरी निकली है। पृथ्वी सिंह पेशे से ड्राइवर हैं। उन्होंने पंजाब स्टेट डियर लॉटरी (लोहड़ी मकर संक्रांति बंपर 2026) में पहला इनाम जीतकर परिवार की किस्मत ही बदल दी। 
 

मजदूरी के साथ-साथ ड्राइवरी का भी काम
 

मिली जानकारी के लिए बता दे की पृथ्वी सिंह रानियां के पास मोहम्मदपुरिया गांव के रहने वाले हैं। इनके परिवार में पत्नी सुमन, बेटी रितिका, बेटा दक्ष और पिता देवीलाल हैं। पृथ्वी मजदूरी के साथ-साथ ड्राइवरी का भी काम करते हैं। इनकी पत्नी सुमन पास के ही एक स्कूल में चपरासी के पद पर कार्यरत है।

दूसरी बार में मिली सफलता 
 

पृथ्वी ने बताया कि उन्होंने मदन लाल से लॉटरी का टिकट खरीदा था। इससे पहले भी उन्होंने एक बार टिकट खरीदा था, लेकिन तब नहीं निकला था। दूसरी बार में उन्हें सफलता मिली। उन्होंने कुल 3 टिकट खरीदे थे - पहला 500 रुपए का, दूसरा 200 रुपए का और तीसरा 100 रुपए का। उनमें से 500 रुपए का टिकट (नंबर 327706) निकला है। मदन लाल ने उन्हें फोन करके बताया कि उनकी लॉटरी निकल आई है, जिससे उन्हें बहुत खुशी हुई। वे इन पैसों से अपना खुद का काम शुरू करेंगे।



टैक्स कट कर मिलेंगें 7 करोड़ रूपए 
 

किलियांवाली मंडी के टिकट विक्रेता के अनुसारअब पृथ्वी को अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक की पासबुक और टिकट लेकर चंडीगढ़ के ऑफिस में जमा कराने होंगे। पेमेंट सीधे उनके खाते में आएगी, जिसमें से 30 प्रतिशत टैक्स कटेगा। इस तरह उन्हें करीब 7 करोड़ रुपए मिलेंगे