Hindi News / National News (नेशनल समाचार) / New Railway Line : हरियाणा से दिल्ली के बिच बिछेगी 194 किलोमीटर लंबी नई रेल लाइन; 5,983 करोड़ रुपए होंगें खर्च

,

New Railway Line : हरियाणा से दिल्ली के बिच बिछेगी 194 किलोमीटर लंबी नई रेल लाइन; 5,983 करोड़ रुपए होंगें खर्च

New Railway Line : हरियाणा से दिल्ली के बिच बिछेगी 194 किलोमीटर लंबी नई रेल लाइन; 5,983 करोड़ रुपए होंगें खर्च

Ambala-Delhi New Railway LIne : हरियाणा के साथ साथ दिल्ली के लोगों के लिए बड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है। बता दे की दोनों प्रदेश की बेहतर कनेक्टिवटी के लिए एक और नए प्रोजेक्ट को मजूरी मिल गई है। जानकारी के लिए बता दे की नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में इसे मजूरी मिल गई है। मोदी कैबिनेट ने दिल्ली-अंबाला नई रेल लाइन हरी झंडी दे दी है।

दिल्ली-अंबाला के बिच बिछेगी नई रेलवे लाइन

अधिक जानकारी के लिए बता दे की दिल्ली-अंबाला 194 किलोमीटर की इस परियोजना की लागत 5,983 करोड़ रुपए होगी और इसे यात्रियों और सैनिकों की आवाजाही के लिए महत्वपूर्ण बताया जा रहा है।

हरियाणा के इन जिलों की चमक उठेगी किस्मत

सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्वनी वैष्णव ने शनिवार को कहा कि यह परियोजना दिल्ली से जम्मू तक सोनीपत, पानीपत, कुरुक्षेत्र और हरियाणा के अन्य जिलों से होकर सैनिकों की आवाजाही के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है और दिल्ली से चंडीगढ़ और आगे जम्मू जाने वाले मार्गों पर यात्रियों की सुविधा को बढ़ाएगी।

केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने दी ये जानकरी

यह परियोजना चार वर्षों में पूरी हो जाएगी और इसके लिए बड़े पैमाने पर भूमि अधिग्रहण की आवश्यकता नहीं होगी। केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने बताया कि इसके लिए एक मुख्य पुल और 28 अन्य पुलों का निर्माण करना होगा, साथ ही रास्ते में पड़ने वाले पुराने पुलों का पुनर्निर्माण भी करना होगा। मंत्री ने आगे कहा कि इससे प्रतिवर्ष 43 करोड़ किलोग्राम कार्बन डाइऑक्साइड की बचत होगी और 132 लाख मानव-दिवस का रोजगार सृजित होगा।New Railway LIne

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur