Haryana Petrol diesel prices Hke : हरियाणा के लोगों के लिए इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे की पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से आम आदमी परेशान है। पिछले 15 दिनों में कई दरों में संशोधन के बाद पेट्रोल 103.35 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.98 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया है।
लगातार बढ़ती कीमतों के कारण परिवहन क्षेत्र, घरेलू बजट और दैनिक परिवहन लागत तेजी से बढ़ रही है। बढ़ती कीमतों को लेकर दिन भर पेट्रोल पंपों पर चालकों के बीच चर्चा होती रही।
अधिक जानकारी के लिए बता दे की 11 मई के बाद से ईंधन की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
पेट्रोल पंप ऑपरेटरों के अनुसार, इस अवधि में पेट्रोल लगभग 7 से 8 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है,
जबकि डीजल में भी लगभग 7 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि दर्ज की गई है।
सबसे बड़ा झटका 15 मई को लगा जब पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमत में लगभग 3 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई।
इसके बाद 19,23 और 25 मई को कीमतों में बढ़ोतरी की गई।
सढौरा क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल की कीमत 103.35 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 95.98 रुपये प्रति लीटर है।
वहीं, पावर पेट्रोल 112.99 रुपये और टर्बो डीजल 99.66 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया।
लगातार बढ़ती दरों के कारण अब चालकों पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ रहा है।
तारीख- पेट्रोल- डीजल
11 मई ₹95.70 ₹88.14
15 मई ₹98.60 ₹91.05
19 मई ₹99.56 ₹92.04
20 मई ₹99.92 ₹92.39
22 मई ₹99.94 ₹92.42
23 मई ₹100.78 ₹93.31
24 मई ₹100.85 ₹93.31
25 मई ₹103.35 ₹95.98





