Hindi News / National News (नेशनल समाचार) / आदर्श समाज समिति इंडिया महिला इकाई की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेनू मिश्रा के सम्मान में हुआ कार्यक्रम का आयोजन

आदर्श समाज समिति इंडिया महिला इकाई की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेनू मिश्रा के सम्मान में हुआ कार्यक्रम का आयोजन

आध्यात्मिक चेतना से परिपूर्ण हैं कवयित्री रेनू मिश्रा की कविताएं…..शंभुनाथ त्रिपाठी

नई दिल्ली, आदर्श समाज समिति इंडिया महिला इकाई की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेनू मिश्रा दीपशिखा के सम्मान में प्रयागराज में शंभुनाथ त्रिपाठी की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आर्य कन्या इंटर कॉलेज के प्रबंधक पंकज जायसवाल और विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ कवि शीलधर मिश्र एवं वरिष्ठ कवयित्री उमा सहाय रही। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुआ। वाणी वंदना अनामिका पाण्डेय ने प्रस्तुत की। इस मौके पर कवयित्री रेनू मिश्रा पर केंद्रित शहर समता विशेषांक का लोकार्पण किया गया। संपादकीय वाचन उमेश श्रीवास्तव ने किया। मंचासीन अतिथियों द्वारा रेनू मिश्रा दीपशिखा को सम्मानित किया गया। आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गाँधी ने बताया कि रेनू मिश्रा दीपशिखा शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे रही हैं। वर्तमान में वे आदर्श समाज समिति इंडिया महिला इकाई की राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। संस्थान के माध्यम से महिला सशक्तिकरण और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं। उनके द्वारा लिखी आध्यात्मिक रचनाओं से परिपूर्ण एक पुस्तक ‘पल्लव’ पूर्व में प्रकाशित हो चुकी है। दूसरी पुस्तक शीघ्र ही प्रकाशित की जायेगी‌। रेनू मिश्रा दीपशिखा पर केंद्रित शहर समता के साहित्यिक विशेषांक के लोकार्पण के अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे शंभुनाथ त्रिपाठी अंशुल ने कहा- आध्यात्मिक चेतना से परिपूर्ण रेनू मिश्रा की कविताओं का आयाम ही अलग है। रेनू मिश्रा की कविताओं में बिम्ब बोलते हैं। जैसे खिले हुए चमन में फूल खिलते हैं, वैसे ही रेनू मिश्रा की कविताओं में भाव आते हैं। प्रतिभाशाली साहित्यकार रेनू मिश्रा दीपशिखा आने वाले समय में युवा साहित्यकारों के लिए आदर्श साबित होंगी। रेनू मिश्रा की शानदार उपलब्धि पर आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गाँधी सहित संस्थान के अन्य पदाधिकारियों ने बधाई प्रेषित की है। रेनू मिश्रा पर केंद्रित शहर समता विशेषांक के लोकार्पण के पश्चात एक सरस काव्यगोष्ठी का भी आयोजन हुआ। काव्यगोष्ठी में उमा सहाय, रचना सक्सेना, रुबी राज सक्सेना, मुक्तक सम्राट पाल प्रयागी, डॉ. अमिताभ कर, डॉ. प्रदीप कुमार चित्रांशीं, शीलधर मिश्र, पं. राकेश मालवीय, देवी प्रसाद पाण्डेय, श्रीराम मिश्र, तलब जौनपुरी, शरतचन्द श्रीवास्तव, सुनीति केशरवानी, एस. के. उपाध्याय, अनामिका पाण्डेय, रेनू मिश्रा, चन्द्र भूषण तिवारी, गजेंद्र प्रताप सिंह, पुष्पा कुमारी, डॉ. उपासना पाण्डेय, अनामिका पाण्डेय, डॉ. पवन कुमार, अभिषेक केसरवानी, अजय प्रकाश, सौरभ संवंशी, उर्वशी उपाध्याय, महक जौनपुरी, सरिता मिश्रा, मिली श्रीवास्तव, सिम्पल काव्यधारा, पुष्पा कुमारी, डॉ. पियूष मिश्र, केपी गिरि, वीरेन्द्र तिवारी, रामबाबू, चेतना प्रकाश चितेरी, चन्द्र शेखर , हिमांशु द्विवेदी, रेखा तिवारी, शरद कुमार मिश्र, मोहिनी श्रीवास्तव, नीना मोहन श्रीवास्तव, रामनारायण श्रीवास्तव आदि ने काव्य पाठ किया। कवयित्री रेनू मिश्रा दीपशिखा ने सभी का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन उमेश श्रीवास्तव ने किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur