Rajasthan Weather Update : राजस्थान में अचानक देर रात मौसम में बड़ा बदलाव दिखा। बता दे कि बदलाव में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने रातभर से कई जिलों में बारिश का हुई। जयपुर सहित कई जिलों में आज अलसुबह से आंधी और बिजली चमकने के साथ रुक-रुककर बरसात हो रही है। IMD के ताजा अपडेट के मुताबिक आज 14 जिलों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट ( Orange Alert )जारी किया है। 11 जिलों में येलो अलर्ट (Yellow Alert )जारी किया है। कल से घने कोहरे और शीतलहर की भी चेतावनी ( Cold Wave Alart ) है।
जैसलमेर, बीकानेर, बाड़मेर समेत इन जिलों में देर रात बारिश
जानकारी के लिए बता दे कि देर रात गुरुवार को सरहदी जिले (जैसलमेर, बीकानेर, बाड़मेर, गंगानगर, जोधपुर) समेत उनके आसपास के कई जिलों में गुरुवार दोपहर बाद हल्की बारिश हुई। तेज सर्दी से राहत रही। गुरुवार को अधिकांश शहरों का न्यूनतम तापमान डबल डिजिट यानी 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ।
सुबह 6 बजे से कई जिलों में बारिश
बता दे कि आज सुबह कि शरुवात बड़ी अच्छी हुई है। जयपुर के साथ साथ आस पास के इलाकों में सीजन की पहली मावठ के साथ मौसम बदला गया है। सुबह 5 बजे आंधी के साथ रुक-रुककर शुरू हुआ बूंदाबादी का दौर 6.30 बजे तेज बरसात में बदल गया। जिससे किसानों के चेहरे ख़ुशी से खिल उठे। वहीँ बिजली की तेज गड़गड़ाहट के साथ हुई बरसात से तापमान में भी गिरावट हुई है।

हवा ठंडी होने से एक बार फिर सर्दी लौटती महसूस हो रही है। शहर के मालवीय नगर, जगतपुरा, टोंक रोड के कई एरिया में सुबह आंधी-बारिश का सबसे अधिक असर रहा।वहीं, गुरुवार को भी 5 से ज्यादा जिलों में हल्की बरसात हुई। इस नए सिस्टम का असर 24 जनवरी को खत्म होगा।
राजस्थान में घने कोहरे का कोहराम
IMD के ताजा अपडेट के अनुसार कोहरे का कोहराम देखने को मिलेगा। इसके लिए यलो अलर्ट भी जारी किया है। विभाग के अनुसार कोहरे का अधिक असर जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, झुंझुनूं, नागौर, जयपुर, अलवर, दौसा, धौलपुर, करौली, भरतपुर और सवाई माधोपुर जिलों में रहेगा।
