Aaj Ka Mousam: एक तरफ जहां देश में गर्मी शता रही है वहीँ दूसरी तरफ मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। बता दे की मौसम विभाग के अनुसार आज कई राज्यों में ताबडतोड बारिश के साथ साथ बर्फ़बारी का अलर्ट जारी किया है, आइए जानते है नई मौसम रिपोर्ट के अनुसार आज किन-किन जगहों पर बारिश के साथ ओलावृष्टि होने वाली है और किन जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है। आइए देखें पूरी रिपोर्ट…
उत्तर-पश्चिम भारत के तमाम राज्यों में जहां एक ओर गर्मी में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, तो वहीं मौसम विभाग ने अब देश के 5 राज्यों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। वहीं पंजाब के कुछ इलाकों में 28 फरवरी तक सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। Aaj Ka Mousam
IMD के मुताबिक, आने वाले 7 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। गुजरात और महाराष्ट्र के तापमान में भी बढ़ोतरी संभव है। वहीं दो पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से 27 से 28 फरवरी और 2 से 4 मार्च के दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार, 26 फरवरी को अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में और 27-28 फरवरी को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। केरल, तमिलनाडु, असम और मेघालय में भी गरज और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। Aaj Ka Mousam
दिल्ली-एनसीआर में आज कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली-एनसीआर में 27 फरवरी से लेकर मार्च की शुरुआत तक आसमान के साफ रहने की संभावना है। इस दौरान तापमान में बढ़ोतरी होगी। सुबह के समय हल्की धुंध भी छाई रह सकती है।
उत्तर प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम
IMD के अनुसार, उत्तर प्रदेश में आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी होगी। यानी यूपी में अगले सात दिनों तक गर्मी में लगातार बढ़ोरती होगी। हालांकि राज्य में कहीं बी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। Aaj Ka Mousam
बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम
बिहार में भी लगातार गर्मी बढ़ रही है। मार्च की शुरुआत के साथ ही बिहार में तापमान बढ़ सकता है। हालांकि अगले दो दिनों तक मौसम में कुछ खास बदलाव नहीं होगा। वहीं बारिश की कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है।
हिमाचल में आज कैसा रहेगा मौसम
हिमाचल में अभी गर्म कपड़े निकालने की नौबत नहीं आई है। मौसम विभाग ने आज 27 फरवरी को हल्की बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। वहीं 2 से 4 मार्च के बीच भी बारिश की संभावना है। Aaj Ka Mousam
उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम
उत्तराखंड घूमने के लिए पर्यटकों के लिए यह सबसे अच्छा समय है। मौसम विभाग ने 27 फरवरी को हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। वहीं 2 से 4 मार्च के दौरान भी बारिश हो सकती है।
