Hindi News / National News (नेशनल समाचार) / Bomb Blast: राजधानी में कोर्ट के बाहर आत्मघाती हमला, भीषण धमाके में 12 की जान गई

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
,

Bomb Blast: राजधानी में कोर्ट के बाहर आत्मघाती हमला, भीषण धमाके में 12 की जान गई

Bomb Blast News : बता दे की इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। कोर्ट के बाहर हुए धमाके में 12 लोगों की जान चली गई। इस घटना के जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। उनमें जी-11 क्षेत्र से धुएं का गुबार उठते देखा जा सकता है। इसके अलावा सुरक्षा बैरियर के पास आग भी देखी गई। भारत में आतंकवाद को बढ़ावा देने की कोशिश में जुटा पाकिस्तान मंगलवार को खुद आतंकी घटना का शिकार हो गया। देश की राजधानी इस्लामाबाद में एक आत्मघाती हमले में 12 लोगों की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार बता दे की बताया गया है कि बम धमाका इतना तेज था कि जी-11 क्षेत्र के आसपास इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा। बताया गया है कि धमाके वाली जगह यहां मौजूद एक कोर्ट के बिल्कुल करीब है। Bomb Blast

इस घटना पर पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने शोक जताया है। उन्होंने घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

दूसरी तरफ पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि यह घटना सबक (वेक अप कॉल) है। उन्होंने इस धमाके की जिम्मेदारी इशारों-इशारों में अफगानिस्तान पर डालते हुए कहा कि इस माहौल में काबुल के शासकों के साथ सफलतापूर्वक समझौतों की उम्मीद बेकार है।

Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur