Hindi News / National News (नेशनल समाचार) / Haryana : हरियाणा में तीन पुलिसकर्मी निलंबित; थाना प्रभारी भी लाइन हाजिर, जानिए पूरा मामला

, , , ,

Haryana : हरियाणा में तीन पुलिसकर्मी निलंबित; थाना प्रभारी भी लाइन हाजिर, जानिए पूरा मामला

Haryana News : हरियाणा के रोहतक जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे की यहाँ पुलिस विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है, जबकि थाना प्रबंधक को लाइन हाजिर किया गया है। मामला महम थाने का है जहाँ जब्त की गई शराब को नष्ट करने के बजाय बाजार में बेचने का मामला सामने आया है। जिसके बाद विभाग का ये बड़ा एक्शन देखने को मिला है

थाने में रखी शराब को बेचा

अधिक जानकारी के लिए बता दे की मामला 10 दिन पुराना है जब थाने में रखी जब्त शराब को नष्ट नहीं किया गया। आरोप है कि इसे बाहरी लोगों के साथ मिकार बेचने का काम किया। इस अनियमितता की जानकारी रोहतक के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सुरेंद्र भौरिया तक पहुंची। एसपी भौरिया ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) गुलाब सिंह को सौंपी थी।Haryana News

SP ने की कार्रवाई

जानकारी के लिए बता दे की डीएसपी (DSP ) गुलाब सिंह ने मामले की गहनता से जांच की और अपनी रिपोर्ट एसपी (SP ) को सौंपी। जांच पूरी होने के बाद एसपी सुरेंद्र भौरिया ने कार्रवाई करते हुए थाना प्रबंधक उप-निरीक्षक सुभाष को लाइन हाजिर कर दिया। इसके अतिरिक्त, तीन अन्य पुलिसकर्मियों को भी निलंबित किया गया है। निलंबित किए गए कर्मचारियों में ईएचसी ज्योतिस्वरूप (मालखाना मोहरर), एमएचसी जयभगवान और एसए ईएसआई सतपाल शामिल हैं।

मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों द्वारा कुछ देर में प्रेसवार्ता का आयोजन किया जाएगा।