Hindi News / National News (नेशनल समाचार) / Kal Ka Mousam : हरियाणा राजस्थान समेत देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? जानें कहां कहां होगी बारिश

,

Kal Ka Mousam : हरियाणा राजस्थान समेत देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? जानें कहां कहां होगी बारिश

National News (नेशनल समाचार) : Kal Ka Mousam : हरियाणा राजस्थान समेत देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? जानें कहां कहां होगी बारिश

Kal Ka Mousam 20 जनवरी 2026: हरियाणा से लेकर राजस्थान यूपी बिहार में कड़ाके की ठंढ देखने को मिल रही है।  कई राज्यों में आज बादलों की आवाजाही शरू हो गई है।  बता दे की बादलवाही से शीतलहर से कुछ राहत देखने को मिली है।  वहीँ आने वाले दिनों में बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।  जिससे मौसम का डबल अटैक शरू होने वाला है।

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बीच कई राज्यों में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। वहीँ कड़ाके की ठंढ के बिच आज लगभग सभी राज्यों में शीतकालीन अवकाश के बाद स्कुल खुल गए है।  चलिए जानते है राजस्थान हरियाणा समेत देशभर में 20 जनवरी को कैसा रहेगा मौसम 

एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पंजाब और उससे सटे क्षेत्रों पर समुद्र तल से लगभग 3.1 किमी की ऊँचाई पर चक्रवाती परिसंचरण के रूप में दिखाई दे रहा है।

इससे जुड़ा ट्रफ मध्य और ऊपरी क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में 5.8 किमी की ऊँचाई पर 70° पूर्व देशांतर के सहारे 31° उत्तर अक्षांश के उत्तर में फैला हुआ है।

प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण जो पहले मध्य राजस्थान पर था, अब पूर्वोत्तर राजस्थान और उससे सटे दक्षिण हरियाणा पर स्थित है।

एक चक्रवाती परिसंचरण मध्य असम के ऊपर बना हुआ है।

उपोष्णकटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम पूर्वोत्तर भारत के ऊपर सक्रिय है, जिसमें 12.6 किमी की ऊँचाई पर हवाओं की गति लगभग 120 नॉट्स है।

दो पश्चिमी विक्षोभ एक के बाद एक 19 से 21 जनवरी के बीच उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल

पिछले 24 घंटे के दौरान, उत्तर प्रदेश और उत्तर मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई।

अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

बिहार और तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में कहीं-कहीं बहुत घना कोहरा देखा गया।

पंजाब के कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा।

दक्षिण राजस्थान, पश्चिम उत्तर प्रदेश और गुजरात में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरा।

उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, पूर्व मध्य प्रदेश, विदर्भ, तेलंगाना और ओडिशा में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा।

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट 

उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर से जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में अगले दो दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा, लेकिन इसके बाद मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 19 और 20 जनवरी को पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में धूप खिली रह सकती है। पूर्वानुमान के अनुसार 21 जनवरी से 24 जनवरी तक प्रदेश के पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश के साथ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

उत्तर प्रदेश और बिहार में भी ठंड से फिलहाल कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों जैसे नोएडा, मेरठ, लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज और आगरा में आज शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार को यूपी के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 22 से 24 जनवरी के बीच कहीं-कहीं से कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

23 और 24 जनवरी को उत्तराखंड में तथा 22 और 23 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

20 जनवरी को उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में सुबह और रात के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

20 जनवरी को हिमाचल प्रदेश और ओडिशा के कुछ इलाकों में शीतलहर की स्थिति बन सकती है।