Hindi News / General News / Highway Fect : सड़क किनारे मील के पत्थरों पर क्यों होते हैं अलग-अलग रंग? आधा भारत नहीं जानता इसका सही जवाब

, ,

Highway Fect : सड़क किनारे मील के पत्थरों पर क्यों होते हैं अलग-अलग रंग? आधा भारत नहीं जानता इसका सही जवाब

Highway Fect : सड़क किनारे मील के पत्थरों पर क्यों होते हैं अलग-अलग रंग? आधा भारत नहीं जानता इसका सही जवाब

milestone colors meaning: अक्सर आपने देखा होगा की रोड के किनारे मील के पत्थर अलग अलग रंग में नजर आते है। कभी आपने सोचा है की आंका रंग अलग अलग क्यों होता है। बता दे की इनका रंग न केवल दूरी बताते हैं, बल्कि उनके अंदर एक गुप्त कोड भी छिपा होता है।

सड़क यात्रा के दौरान आपने पीले, हरे, काले या नारंगी रंग का अपना एक महत्व होता है। चलिए जानते है इस आर्टिकल में इन पथरों का रंगों के हिसाब से क्या मतलब होता है ?

पीला-राष्ट्रीय राजमार्ग

यदि आप सड़क के किनारे ऐसे पत्थर देखते हैं जिनका ऊपरी हिस्सा पीला है, तो समझें कि आप किसी राष्ट्रीय राजमार्ग या एक्सप्रेसवे पर यात्रा कर रहे हैं।

ये सड़कें देश के प्रमुख राज्यों और शहरों को जोड़ती हैं। इन सड़कों का निर्माण और रखरखाव भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा किया जाता है यानी इन सड़कों की पूरी जिम्मेदारी केंद्र सरकार की है।

हरा -राज्य राजमार्ग

जब मील के पत्थर का ऊपरी हिस्सा हरा होता है, तो इसका मतलब है कि आप राज्य राजमार्ग पर चल रहे हैं। ये सड़कें मुख्य रूप से एक ही राज्य के भीतर हैं और राज्य के प्रमुख शहरों को जोड़ती हैं। इन सड़कों का निर्माण और रखरखाव पूरी तरह से राज्य सरकार द्वारा किया जाता है।

काला रंग-जिला सड़कें milestone colors meaning

कुछ सड़कों पर आपको काले ऊपरी भाग वाले पत्थर दिखाई देंगे। काला रंग इंगित करता है कि यह सड़क जिले की मुख्य सड़क है। यह एक संकेत है कि आप एक बड़े शहर या जिले की ओर बढ़ रहे हैं। इन सड़कों का निर्माण और मरम्मत राज्य के संबंधित जिला प्रशासन की जिम्मेदारी है।

नारंगी रंग-ग्रामीण सड़कें

यदि आप किसी गाँव की ओर जा रहे हैं, तो आपको वहाँ की सड़क पर नारंगी पट्टी के साथ मील के पत्थर दिखाई देंगे। नारंगी रंग इस बात का प्रतीक है कि सड़क का निर्माण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत किया गया है। ये पत्थर ग्रामीण इलाकों को जोड़ते हैं और दिखाते हैं कि यह मार्ग गांवों को मुख्य सड़कों से जोड़ने के लिए बनाया गया है। milestone colors meaning

इसलिए अब अगर आप सड़क के किनारे मील के पत्थर देखेंगे, तो आप समझ जाएंगे कि आप किस सड़क पर हैं और इसे बनाए रखने की जिम्मेदारी किसकी है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur