नीमकाथाना, भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार राजस्थान निर्वाचन विभाग समावेशी एवं निष्पक्ष चुनाव के लिये प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। इसी क्रम में 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों एवं 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग श्रेणी के विशेष योग्यजन मतदाताओं के लिये प्रदेश में पहली बार विधानसभा आम चुनाव 2023 में होम वोटिंग की पहल की गई है। इसके तहत जिले के नीमकाथाना, उदयपुरवाटी, श्रीमाधोपुर एवं खेतड़ी विधानसभाओं में पात्र मतदाताओं को होम वोटिंग की सुविधा मिलेगी। जिला कलक्टर श्रुति भारद्वाज ने बताया कि पहले दिन विधानसभा क्षेत्र खेतड़ी के 86, उदयपुरवाटी के 73 एवं श्रीमाधोपुर के 71 मतदाताओं ने घर से अपने मताधिकार का प्रयोग किया ।
Hindi News / नीमकाथाना / पहले दिन 230 मतदाताओं ने घर से किया वोट


News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।

