Hindi News / नीमकाथाना / द्वितीय पुण्यतिथि पर 251 यूनिट रक्त संग्रहित

द्वितीय पुण्यतिथि पर 251 यूनिट रक्त संग्रहित

स्वर्गीय मनीष राठी की द्वितीय पुण्यतिथि पर हुआ स्वेच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

उदयपुरवाटी. कस्बे में स्थित रामदेव बगीची में स्वर्गीय मनीष राठी की द्वितीय पुण्यतिथि पर 251 यूनिट रक्त का संग्रहण किया गया। स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष रामनिवास सैनी, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि संजय खान, नाँगल पूर्व सरपंच अर्जुन लाल वर्मा, पूर्व पार्षद संदीप जीनगर ने मनीष राठी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, साथ ही 251 युवाओं ने रक्तदान कर पुण्य प्राप्त किया। रक्तदान शिविर में चोमू की ममता ब्लड बैंक व सीकर की शेखावाटी चैरिटी ब्लड सेंटर की डॉक्टर्स टीम द्वारा ब्लड संग्रहण का कार्य किया गया। स्वर्गीय राठी की द्वितीय पुण्यतिथि पर स्वेच्छिक रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वाले युवाओं को हेलमेट तथा प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया। रक्तदान शिविर आयोजक अशोक राठी द्वारा राजकीय महाविद्यालय उदयपुरवाटी में 5100 रुपये की पुस्तकें भेंट की गई। रक्तदान शिविर के दौरान पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी, विजेंद्र सिंह इंद्रपुरा, जिला अध्यक्ष अलका राठी, अमित अली कच्छावा, गोविंद वाल्मीकि, संजय कुमार, उमेश कुमार, कमलेश डांडिया, कैलाश सूईवाल, अंकित, सुरेश खारडिया, अविनाश, गोपाल, ओमप्रकाश राठी, गजेंद्र, अमित सैनी, शेर सिंह, सुनील तंवर, राहुल असवाल, विनोद, रणवीर, माहिर खान, रामलाल राठी, गिरधारी लाल राठी, अक्षय कुमार, मनोज कटारिया, अंकित ओलखा, अशोक कुमार, जितेंद्र, गजेंद्र सिंह, विष्णु स्वामी, पप्पू राम सैनी, सोनू कनवा, दिनेश कुमार सहित सैकड़ो कार्यकर्ता एवं समाजसेवी मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur