नीमकाथाना, पश्चिम बंगाल में हिंदू महिलाओं के साथ हो रही बर्बरता, अत्याचार पर एबीवीपी महिला कॉलेज इकाई ने कलेक्ट्रेट तक आक्रोश रैली निकाली। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के नाम जिला कलेक्टर शरद मेहरा को ज्ञापन सौपा। ज्ञापन में बताया कि पश्चिम बंगाल के संदेश खाली में हिंदू महिलाओं के साथ रोज बर्बरता की जा रही है। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल भी अपने वक्तव्य में यह स्वीकार कर चुके हैं कि पूरे राज्य में हिंदुओं और हिंदू संगठनों की महिलाओं को बर्बरता का शिकार बनाया जा रहा है।एबीवीपी कार्यकर्ता ने बताया कि पश्चिम बंगाल में राज्य महिला आयोग और मानवाधिकार आयोग की टीम ने भी जब राज्य का दौरा किया तो उनकी रिपोर्ट में स्पष्ट जाहिर हो चुका है कि पूरे राज्य हाहाकार मचा हुआ है। इस प्रदर्शन में प्रांत सहमंत्री क्षितिज पारीक ने बताया कि जब जब महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार हुआ है तब तब विद्यार्थी परिषद ने पुरजोर तरीके से विरोध प्रदर्शन किया है जब-जब सरकारो ने अपने सत्ता का नाजायज फायदा उठाया तब तब विद्यार्थी परिषद ने सरकारों के खिलाफ़ आवाज़ उठाई। इस दौरान महिला कालेज इकाई उपाध्यक्ष रिया, ईकाई सचिव पूजा स्वामी, SFS संयोजक डिंपल वर्मा, SFD मानसी शर्मा , मनीषा सैनी, प्रियंका, शीतल, मोनिका, रीना जाट, आरती सैनी, शिवानी अग्रवाल, सहित नीमकाथाना नगर अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, प्रवीण चेतानी, जिला SFD संयोजक अंकित सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Hindi News / नीमकाथाना / गर्ल्स कॉलेज की एबीवीपी छात्राओं ने कलेक्ट्रेट तक निकाली आक्रोश रैली



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।

