अजीतगढ़, [विमल इंदौरिया] श्रीमाधोपुर तहसीलदार जगदीश प्रसाद बैरवा के नेतृत्व में राजस्व टीम द्वारा ग्राम पंचायत हांसपुर के राजस्व ग्राम हांसपुर में प्रचलित रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कर सुचारू करवाया गया। तहसीलदार ने बताया कि परिवादी कालूराम जाट द्वारा उपखंड अधिकारी श्रीमाधोपुर को जनसुनवाई में परिवाद प्रस्तुत कर निवेदन किया था कि हमारे खेतों में जाने के लिए वर्षों पुराना प्रचलित रास्ता खसरा नं 1447 से था, जिसे कटान में कराने के लिए एसडीएम कोर्ट में केस लगाने के बाद खातेदारों ने तारबंदी कर रास्ता अवरूद्ध कर दिया है , जिससे हमारा आवागमन व कृषि कार्य बाधित हो गया है। परिवाद की जांच पटवारी हल्का हांसपुर चंचल कुमार से कराने पर शिकायत सही पाई गई, जिस पर तहसीलदार श्रीमाधोपुर जगदीश प्रसाद बैरवा द्वारा मौके पर जाकर दोनों पक्षों की समझाइश कर अवरूद्ध रास्ते से अतिक्रमण हटाकर रास्ता सुचारू किया गया व थ्रेसर मशीन को परिवादी के खेत में पहुंचाकर बाजरे की फसल निकलवाई गई।तहसीलदार की समझाइश के बाद प्रतिवादी ने मुआवजे में दुगनी जमीन मिलने पर प्रचलित रास्ते को कटान में करने की सहमति भी मौके पर प्रदान की।
Hindi News / नीमकाथाना / हांसपुर में प्रशासन ने खुलवाया रास्ता



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।

