अजीतगढ़, [विमल इंदौरिया ] तहसीलदार श्रीमाधोपुर जगदीश प्रसाद बैरवा के नेतृत्व में राजस्व टीम ने सोमवार को तहसील श्रीमाधोपुर के राजस्व ग्राम रूपपुरा व रामपुरा में तीन बंद रास्तों को जेसीबी मशीन से अतिक्रमण मुक्त कर खुलवाया दिया। तहसीलदार ने बताया कि परिवादी सुवा लाल सैनी द्वारा न्यायालय सहायक कलेक्टर श्रीमाधोपुर के आदेशों की पालना बाबत दिए गए प्रार्थना पत्र पर राजस्व ग्राम रामपुरा में विभाजन की डिक्री में दिए गए रास्ते, परिवादी अमरसिंह शेखावत द्वारा न्यायालय राजस्व अपील अधिकारी, सीकर के आदेशों की पालना बाबत दिए गए प्रार्थना पत्र पर राजस्व ग्राम रूपपुरा में राजस्थान काश्तकारी अधिनियम की धारा 251 क के तहत दिए गए रास्ते व परिवादी रोहित माहेश्वरी के न्यायालय अतिरिक्त जिला कलक्टर, सीकर के आदेशों की पालना बाबत दिए गए प्रार्थना पत्र पर राजस्व ग्राम रूपपुरा में सुखाचार अधिनियम के तहत प्रचलित रास्ते को जेसीबी मशीन से अतिक्रमण मुक्त कर सुचारू किया गया। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान भू-अभिलेख निरीक्षक जयप्रकाश मिठारवाल, धन्ना राम वर्मा, पटवारी अशोक वर्मा, प्रकाश बबेरवाल , ओमप्रकाश जांगिड़, सुरेश गोरा व थानाधिकारी थोई महेंद्र मीणा के नेतृत्व में पर्याप्त पुलिस जाब्ता उपस्थित रहा। अतिक्रमण हटने पर ग्रामीणों द्वारा तहसील प्रशासन का आभार व्यक्त किया गया।
Hindi News / नीमकाथाना / रामपुरा,रुपपुरा में प्रशासन ने खुलवाये तीन रास्ते



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।

