अजीतगढ़, [विमल इंदौरिया] मंगलवार को श्रीमाधोपुर तहसीलदार जगदीश प्रसाद बैरवा के नेतृत्व में राजस्व टीम द्वारा ग्राम अणतपुरा के 12 साल पुराने खातेदारों के मध्य रास्ते के विवाद को कोर्ट के आदेश के बाद आपसी समझाईश से जेसीबी मशीन से अतिक्रमण मुक्त कर सुचारू किया गया। गौरतलब है कि शनिवार को स्वायत्त शासन व नगरीय विकास विभाग मंत्री झाबर सिंह खर्रा की अपने आवास पर की गई जनसुनवाई में रास्तों से संबंधित काफी शिकायतें प्राप्त हुई थी, जिस पर मंत्री ने तहसीलदार को रास्ते के विवाद शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए थे, जिस पर श्रीमाधोपुर तहसीलदार जगदीश प्रसाद बैरवा, पटवारी हल्का अणतपुरा मातादीन यादव व भू-अभिलेख निरीक्षक ताराचंद सैनी की संयुक्त टीम ने समझाईश से तहसील श्रीमाधोपुर के सबसे विवादित 12 साल पुराने खातेदार जगदीश पुत्र सुवालाल यादव तथा भगवान सहाय पुत्र सिद्ध राम के मध्य लगभग एक किलोमीटर लंबे रास्ते के विवाद को समझाईश कर जेसीबी मशीन से अतिक्रमण मुक्त कर खुलवा दिया। 12 साल पुराने रास्ते के विवाद का समाधान होने पर खातेदारों द्वारा तहसील प्रशासन का आभार व्यक्त किया गया।
Hindi News / नीमकाथाना / 12 साल बाद कोर्ट से मिला रास्ता, तहसीलदार ने समझाईश से खुलवाया



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।

