Hindi News / नीमकाथाना / सहायक निदेशक वीर सेन ने जनसंपर्क कार्यालय में ग्रहण किया पदभार

सहायक निदेशक वीर सेन ने जनसंपर्क कार्यालय में ग्रहण किया पदभार

नीमकाथाना, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक वीर सेन ने बुधवार को सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय नीमकाथाना में कार्यभार ग्रहण किया । जनसंपर्क सेवा के अधिकारी वीर सेन जयपुर से स्थानांतरित होकर नीमकाथाना आए हैं । वीर सेन इससे पूर्व निर्वाचन विभाग जयपुर में कार्यरत थे। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने विभागीय कार्यों की समीक्षा की और कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं एवं सूचनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार मेरी प्राथमिकता होगी । इस मौके पर सहायक जनसंपर्क अधिकारी विकास चाहर सहित जिले के सम्मानित मीडिया कर्मी मौजूद रहे ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur