Hindi News / नीमकाथाना / औद्योगिक क्षेत्र में लूट के इरादे से दुकानदार पर फायरिंग का चौथा आरोपी बापर्दा गिरफतार

औद्योगिक क्षेत्र में लूट के इरादे से दुकानदार पर फायरिंग का चौथा आरोपी बापर्दा गिरफतार

नीमकाथाना, [अमित अग्रवाल ] रिको एरिया नीमकाथाना में लूट के इरादे से दुकानदार पर फायरिंग करने का चौथा आरोपी विकास उर्फ विक्की को बापर्दा गिरफ्तार किया गया है। मामले के अनुसार 03.09.2023 को सूचना मिली कि रिको एरिया में एक किराना के दुकानदार के पैर में गोली मार दी गई है, जिसे अस्पताल लेकर गये है। सूचना पर राजकीय कपिल अस्पताल पहुंचकर गोवर्धन सिंह पुत्र नरेन्द्र सिंह जाति राजपूत उम्र 30 वर्ष निवासी कुरबडा थाना कोतवाली नीमकाथाना ने बयान लिये गये जिसमें बताया कि दिनांक 2.9. 2023 को रात्री के समय करीब 11.30 पीएम पर में औद्योगिक क्षेत्र अपनी कॉलेज के सामने मेरी जय अम्बे जरनल स्टोर के नाम से किराणा व दूध की डेयरी पर था। मैं दुकान के बाहर बैठा हुआ था मेरी छोटी बहिन दुकान के अन्दर थी उसी समय एक मोटरसाईकल जिस पर तीन लड़के मैन रोड शाहपुरा रोड की तरफ से आये मोटरसाईकल से उतर कर तीनो मेरी दुकान पर आये व आते ही उनमें से एक व्यक्ति ने हवा में फायर किया व दूसरे ने मेरा गला पकड़ लिया व पैसे मांगे व धक्का मुक्की कर दुकान के अन्दर घुस गये। फिर दुबारा एक व्यक्ति ने मेरे ऊपर फायर किया फिर तीसरी बार उस व्यक्ति ने हथियार से फायर किया तो मेरे बायें पैर की जांघ में लगी व मारपीट करने से मेरी छोटी बहिन रेणु कंवर के भी सिर में चोट लगी है। उक्त बयान पर मामला दर्ज किया जाकर अनुसंधान शुरू किया गया।

प्रकरण की घटना के सम्बंध में सूचना प्राप्त होने पर घटनास्थल पहुंचकर घटना के सम्बंध में जानकारी प्राप्त की गई। घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी फुटेज देखे गये। संदिग्ध व्यक्तियों की कॉल डिटेल प्राप्त की जाकर विश्लेषण किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा थानाधिकारी कोतवाली नीमकाथाना के नेतृत्व में अलग अलग टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों द्वारा दिन रात कड़ी मेहनत व लगन से कार्य करते हुए तकनीकी सहायता व आसूचना संकलन के आधार पर वारदात में शामिल बदमाशो को चिन्हित किया जाकर वारदात के मुख्य आरोपी प्रदीप कुमार उर्फ चीकू पुत्र उम्मेद जाति योगी उम्र 20 साल निवासी खोरबसई पुलिस थाना बहरोड़ जिला अलवर हाल वार्ड नम्बर 13 पाटन पुलिस थाना पाटन जिला नीमकाथाना सहयोगी लालचन्द उर्फ लाला गुर्जर पुत्र घीसाराम जाति गुर्जर उम्र 24 साल निवासी ढाणी तेजाला तन घाटाग्वार पुलिस थाना नीमकाथाना सदर जिला नीमकाथाना को गिरफ्तार व एक बाल अपचारी को निरुद्ध किया जा चुका है। प्रकरण में शेष रहा अभियुक्त विकास उर्फ विक्की पुत्र रामकुमार जाति गुर्जर उम्र 20 साल निवासी लादी का बास थाना नीमकाथाना सदर जिला नीमकाथाना को आसूचना संकलन कर दस्तयाब कर बाद अनुसंधान गिरफ्तार किया गया। आरोपी से प्रकरण में गहनता से अनुसंधान जारी है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur