श्रीमाधोपुर, उपखण्ड में महिला अधिकारिता विभाग, सीकर की कार्य योजना के तहत उपखंड अधिकारी दिलीप सिंह राठौड़ ने हरी झंडी देकर रवाना किया| इस मौके पर ब्लॉक पर्यवेक्षक महिला अधिकारिता रीना चाहर ने बताया कि ये रथ जिन ग्राम पंचायतों में कम लिंगानुपात है उनमें जाएगा और पंचायतों के सार्वजानिक स्थलों पर आमजन को बालिका और महिलाओं से सम्बन्धित सरकारी कार्यक्रमों और समाज मे इनके प्रति सकारात्मक सोच को विकसित करना रहेगा इसके साथ ही उपखंड अधिकारी ने स्वीप गतिविधियों को भी साथ में करने हेतु निर्देशित किया गया! इस कार्यक्रम में सहायक ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद शर्मा, समाज कल्याण अधिकारी शिवकुमार अग्रवाल, प्रोग्रामर ऑफिसर सुभाष जी, महिला पर्यवेक्षक आशा जी एवं समस्त पंचायत समिति स्टाफ भी शामिल रहा। इसका उद्देश्य, लिंग अनुपात में कमी, बेटियों की शिक्षा वह कौशल पर सर्वागीण विकास, माहवारी स्वच्छता, भ्रूण हत्या पर रोकथाम, वह बाल विवाह प्रतिषेध व इस रथ के द्वारा नए वोटर को जोड़ने के लिए मतदान जागरूकता संदेश दिया जाएगा।
Hindi News / नीमकाथाना / बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।

