उदयपुरवाटी, कस्बे के निकटवर्ती धनावता रोड़ पर स्थित खांडेश्वर धाम में हिंदू माता गौ सेवा समिति उपचार केंद्र पर घायल गोवंश की सेवा करने के लिए भामाशाहों का सहयोग मिलने लगा है। बाबा अशोक सैनी ने बताया कि लुताप व भीषण गर्मी में घायल गोवंश की सेवा के लिए लोग भामाशाह बनकर आ रहे हैं। भामाशाहों द्वारा घायल गोवंश के लिए चार, सब्जी, तरबूज, पानी के लिए सहयोग करने में काफी लोग जुट रहे हैं। भामाशाहों के सहयोग से गौ सेवा समिति उपचार केंद्र पर समिति के सदस्यों द्वारा दिन-रात सेवा में जुड़े हुए हैं। घायल गोवंश के लिए कुलर व पानी की व्यवस्था की जा रही है। आपको बता दें कि मनीष जांगिड़ की बहन व विद्याधर सैनी ने अपनी पोती डॉक्टर इशिका सैनी के जन्मदिन पर अनूठी पहल कर घायल गोवंश का उपचार के लिए आर्थिक सहयोग किया है। इस दौरान विनोद सैनी, मुकेश सैनी, गोपाल शर्मा, अमित जांगिड़, अनूप जांगिड़, सुनील सैनी, अभिषेक सैनी सहित गौ सेवा समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
Hindi News / नीमकाथाना / घायल गोवंश की सेवा करने आगे आए भामाशाह



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।

