Hindi News / नीमकाथाना / खानेश्वर महादेव मंदिर परिसर में किया भंडारा का आयोजन

खानेश्वर महादेव मंदिर परिसर में किया भंडारा का आयोजन

खानेश्वर मंदिर के महंत की 9वीं पुण्यतिथि पर किया भण्डारा

उदयपुरवाटी, कस्बे के निकटवर्ती ग्राम धनावता की तन में स्थित खानेश्वर धाम महादेव मंदिर प्रांगण में बुधवार की रात्रि में जागरण तथा गुरूवार को भण्डारे का आयोजन किया गया। मंदिर के महंत शंकरदास महाराज ने बताया कि मंदिर के दिवंगत महंत बजरंगदास महाराज की 9वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष में बुधवार की रात्रि में जागरण, गुरूवार को उनके चित्र पर श्रद्वासूमन अर्पित कर भण्डारे का आयोजन किया गया। भण्डारे में संत-महंतों के अलावा आस-पास के क्षेत्र से सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। इस दौरान बजरंग दास महाराज कोटड़ी, श्याम दास महाराज मटोलिया धाम, भरत दास महाराज पनियारवास, रामनारायण दास तिरुपति बालाजी मंदिर, रमेश गिरी महाराज किरोड़ी, अमर दास कैलाशपूरी, कैलाश महाराज इंद्रपुरा, भाजपा मंडल महामंत्री वीरेंद्र सिंह शेखावत, पूर्व बजरंगदल तहसील संयोजक कैलाश सैनी, धन्ना राम सैनी, पंकज स्वामी, भवानी सैनी, कुंदन सैनी, राकेश सैनी, प्रभु दयाल सैनी, देवीदत्त शर्मा, सुल्तान गुर्जर, नारू दास, रामदास शास्त्री सीकर सहित सैकड़ो श्रद्धालु मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur