Hindi News / नीमकाथाना / अंबेडकर भवन में भाजपा सदस्यता महाअभियान की हुई बैठक

अंबेडकर भवन में भाजपा सदस्यता महाअभियान की हुई बैठक

उदयपुरवाटी, कस्बा में अंबेडकर भवन में भाजपा सदस्यता महा अभियान की बैठक का आयोजन किया गया। पार्षद राजेंद्र ढ़ेनवाल मैं जानकारी देते हुए बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। साथ ही इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण कुमार जानू शहर मंडल के शक्ति केंद्र प्रवास पर रहे।
जहां पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाते हुए। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चलाए गये सदस्यता अभियान में अधिक से अधिक सदस्यों को जोड़ने पर जोर दिया गया। बैठक में विधानसभा संयोजक एडवोकेट लक्ष्मण राम सैनी, मंडल संयोजक नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र ढेनवाल, मंडल प्रभारी बाबा अशोक सैनी, पार्षद संदीप सोनी, पार्षद सीताराम जांगिड़, पार्षद दिनेश सैनी, बूथ अध्यक्ष बनवारी लाल सैनी, राजेंद्र वाल्मीकि, विजय कुमार चेजारा, दौलत राम वाल्मीकि, विजय सिंह, ईश्वर तानाण, मदनलाल रांगेरा, राजेंद्र जाखड़, अशोक कड़वासरा, नरेंद्र ढेनवाल, अजय ढेनवाल, हिमांशु कुमावत, विकास राठी, अशोक ढेनवाल आदि उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur