Hindi News / नीमकाथाना / भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर बांटे पिले चावल

भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर बांटे पिले चावल

नामांकन रैली के लिए बांटे पीले चावल

उदयपुरवाटी. पूर्व विधायक व भाजपा प्रत्याशी शुभकरण चौधरी शनिवार को अपना नामाकंन फॉर्म रिटर्निंग अधिकारी कल्पित शिवरान के समक्ष दाखिल करेेगें। हजारों कार्यकर्ताओं के काफिले साथ शुभकरण चौधरी उपखंड कार्यालय पहुंचेगें। इससे पूर्व तैयारियों को लेकर भाजपा शहर मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा गणेश मंदिर, खेल मैदान, पांच बत्ती, पुरानी सब्जी मंडी चौराहा, मैन बाजार, पोस्ट ऑफिस, शाकम्भरी गेट, घुमचक्कर कस्बे में पीले चावल वितरित कर नामाकंन रैली में आने का आहवान किया। इस दौरान नगरपालिका नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र ढेनवाल, पूर्व नगरमंडल अध्यक्ष महेश सैनी, लक्ष्मणराम सैनी, पूर्व पार्षद भोमाराम सैनी, कैलाश शर्मा, यतेंद्र सैनी, पार्षद सीताराम जांगिड़, पार्षद घनश्याम स्वामी, पार्षद उमेश कुमावत, पार्षद तेजस छिपा, पार्षद दिनेश सैनी, जब्बर सिंह शेखावत, वीरेंद्र सिंह, नितेश सैनी, हरीश शर्मा, द्वारका प्रसाद असवाल, अशोक सैनी, अल्पसंख्यक जिला उपाध्यक्ष नफीस कुरेशी, राजेंद्र वाल्मीकि, ओमप्रकाश असवाल, ओम प्रकाश सैनी, सुरेश सैनी, पवन कुमावत, राहुल ओला, हिमांशु कुमावत, विनोद कुमावत, नाँगल से धुकलराम सैनी, अशोक कड़वासरा, विनोद सैनी सहित भाजपा शहर मंडल पदाधिकारी व कार्यक्रर्त्ता मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur