Hindi News / नीमकाथाना / ब्लॉक स्तरीय मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य शिविर हुआ आयोजित

ब्लॉक स्तरीय मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य शिविर हुआ आयोजित

मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य शिविर में जिले के सुप्रसिद्ध डॉक्टरों ने दी अपनी सेवाएं

उदयपुरवाटी, कस्बे की जयपुर रोड़ पर स्थित राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ब्लॉक स्तरीय मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। वहीं ब्लॉक स्तरीय नि:शुल्क जांच हेतु हाइटेक लैब का शुभारंभ भाजपा पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी ने फीता काटकर किया। मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य शिविर बीसीएमओ डॉक्टर मुकेश भूपेश की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। शिविर में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी थे। विशिष्ट अतिथि एसडीएम सुमन सोनल, नीमकाथाना विद्युत विभाग एसी शीशराम, विद्युत विभाग एईएन मनफूल, नगर मंडल संयोजक एडवोकेट लक्ष्मण सैनी, बुथ अध्यक्ष विजय चेजारा, किसान नेता धनाराम सैनी रहे। शिविर का शुभारंभ अतिथियों द्वारा फीता काटकर किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी का बीसीएमओ डॉक्टर मुकेश भूपेश एवं चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर अनिमेष के द्वारा साफा व पुष्प माला पहनाकर किया गया। सभी अतिथियों का मेडिकल टीम द्वारा पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी ने शिविर में संबोधित करते हुए कहा कि शिविर का उद्देश्य हर मरीज को मेडिकल टीम द्वारा मौके पर ही इलाज एवं परामर्श मिले। सरकार द्वारा चलाए गए इस मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य शिविर अभियान के द्वारा हर व्यक्ति को कहीं पर भी इलाज उपलब्ध हो। जिससे मरीज का जीवन सुरक्षित हो सके। डॉक्टर मुकेश भूपेश ने मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य शिविर के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि लगभग 2 साल से दिव्यांगजन के प्रमाण पत्र बनाने में काफी समस्याएं आ रही थी। उन समस्याओं को मध्य नजर रखते हुए राजस्थान की सरकार ने हर सीएचसी व पीएचसी पर मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया है। जिसमें काफी लोग जो जिला मुख्यालय पर नहीं जा पाते हैं उन मरीजों एवं दिव्यांग जनों को यहीं पर सुविधा उपलब्ध हो। डॉक्टर अनिमेष गुप्ता ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों के छह पद खाली होने का हवाला देते हुए कहा कि सीएचसी से 6 डॉक्टरों का स्थानांतरण हुआ था जिन में से तीन डॉक्टरों का स्थानांतरण रद्द कर वापस लगाया जा चुका है। अन्य दो दंत चिकित्सक डॉ. मुकेश मीणा एवं डॉक्टर सुमन मीणा का स्थानांतरण अन्यत्र कर दिया गया है। यहां पर पूर्व से ही 6 डॉक्टरों की सीट खाली पड़ी हैं उनका स्थानांतरण वापस रद्द कर पुनः सीएचसी में लगाने की पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी से मांग की। जिसपर पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी ने कहा कि दंत चिकित्सक का एक पद है।जिस पर दंत चिकित्सक डॉक्टर मौजूद है। इसलिए यहां दंत चिकित्सक का कोई पद खाली नहीं होने पर उनको लाना संभव नहीं है। चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर अनिमेष ने सभी अतिथियों का मेडिकल टीम तथा शिविर में आए वर्तमान तथा पूर्व जनप्रतिनिधियों व मरीजों का आभार व्यक्त किया। शिविर के दौरान मरीजों को आवश्यक उपचार के साथ विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों की टीम में मेडिसिन डॉक्टर प्रदीप, सर्जन डॉक्टर मनोज सैनी, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मीनाक्षी शर्मा, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर संदीप, ईएनटी विशेषज्ञ डॉक्टर सुरेश भाकर, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सारिका मोदी, डॉक्टर गौरी शंकर मीणा, फिजियो डॉक्टर अरविंद जाखड़, दंत चिकित्सक डॉक्टर प्रतिभा शर्मा, आयुर्वेद डॉक्टर राजेंद्र कुमावत, डॉक्टर परमानंद शर्मा आदि ने अपनी सेवाएं देते हुए दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किए।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur