Hindi News / नीमकाथाना / कोट बांध में तैरता मिला अज्ञात युवक का शव

कोट बांध में तैरता मिला अज्ञात युवक का शव

उदयपुरवाटी पुलिस सूचना पर पहुंची मौके पर

उदयपुरवाटी. कस्बे के निकटवर्ती ग्राम पंचायत नांगल के राजस्व गांव कोट के शाकंभरी रोड पर स्थिति कोट बांध में तैरता हुआ एक अज्ञात युवक शव दिखाई दिया। स्थानीय निवासी तैराक रतनलाल गुर्जर ने बताया कि लगभग 3:00 बजे बाद बांध में एक अज्ञात युवक तैरता हुआ दिखाई दिया जिसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अज्ञात शव को तैराक रतनलाल गुर्जर ने शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने अज्ञात शव को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के रखवाया है। मृतक के शव की पहचान मृतक के बडे भाई विनोद कुमावत ने बताया कि गोविंद राम पुत्र सीताराम कुमावत निवासी माता की ढाणी, जसरापुर, तहसील खेतड़ी, जिला झुंझुनू है। मृतक गोविंद राम ने चनाना में लगभग 20 वर्षों से बर्तनों की दुकान कर रखी है। पत्नी संजू देवी ग्रहणी है। दो पुत्र मोहित 14 वर्ष, गिरिराज 12 वर्ष है। जो लगभग 2 अप्रैल 2024 को दोपहर 12:00 दुकान से गायब था।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur