Hindi News / नीमकाथाना / बोहरा बने भारतीय किसान संघ के तहसील अध्यक्ष

बोहरा बने भारतीय किसान संघ के तहसील अध्यक्ष

उपाध्यक्ष शिशुपाल व मंत्री बने जितेंद्र

उदयपुरवाटी, कस्बे के बस स्टैंड पर स्तिथ अग्रसेन कुंज में भारतीय किसान संघ की बैठक आयोजित हुई। जिसमें किसान हितों पर चर्चा की गई। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य गजानंद ने संगठन की स्थापना कर विस्तार से चर्चा। सीकर विभाग के संगठन मंत्री नीरज ने कहा कि अधिक से अधिक किसानों को भारतीय किसान संघ से जोड़कर उनकी समस्याओं को उजागर करना है। बैठक में निर्वाचन अधिकारी गजानंद ने तहसील स्तर की कार्यकारिणी गठित की। जिसमें छापोली निवासी अशोक बोहरा को सर्वसम्मति से तहसील अध्यक्ष चुना गया। बैठक में शिशुपाल को उपाध्यक्ष व जितेंद्र कुमार को मंत्री बनाया गया। मोहन लाल व नानूराम को सदस्य नियुक्त किया गया। जल्द ही कार्यकारिणी घोषित करने का संकल्प लिया। इस दौरान संघ के सह-जिला कार्यवाह गंगाराम मौर्य, प्रचार प्रमुख महेंद्र सैनी ने अधिक से अधिक पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण की बात कही। इस दौरान मदन लाल सैनी, धुकल राम सैनी, मंगलचंद सैनी, समंदरसिंह सैनी, गजानंद कुमावत, सुल्तान सिंह, अशोक कुमार शर्मा, रामस्वरूप, बाबूलाल सैनी, हरि सिंह, महेंद्र सैनी, राजेंद्र सैनी, प्रकाश सैनी रामसागर, मनोज कुमार सहित किसान वर्ग मौजूद रहा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur