नीमकाथाना, पंचायतीराज संस्थाओं में 31 अगस्त 2023 तक विभिन्न कारण से रिक्त हुए पदों पर माह जनवरी में पंचायती राज संस्थाओं के उप चुनाव होंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता के प्रावधान प्रभावित हो गए है, जो निर्वाचन प्रक्रिया समाप्ति तक प्रभावी रहेंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम अनिल महला ने बताया कि पंचायत समिति अजीतगढ की ग्राम पंचायत लादीकाबास में सरपंच, उपसरपंच, वार्ड पंच, पंचायत समिति उदयपुरवाटी की ग्राम पंचायत गुढ़ा ढहर में वार्ड पंच (वार्ड सं. 6), पंचायत समिति श्रीमाधोपुर की ग्राम पंचायत अणतपुरा वार्ड पंच (वार्ड सं. 3) व मउ में वार्ड पंच (वार्ड सं. 2) एवं पंचायत समिति नीमकाथाना की ग्राम पंचायत गुहाला में वार्ड पंच (वार्ड सं. 3) के लिए उप चुनाव 10 जनवरी को होंगे।
Hindi News / नीमकाथाना / पंचायती राज संस्थाओं का उप चुनाव कार्यक्रम घोषित, आचार संहिता लागू



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।

