नीमकाथाना, नगरीय निकाय के कार्यों एवं योजनाओं की समीक्षा बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलेक्टर श्रुति भारद्वाज की अध्यक्षता में आयोजित की गई । बैठक में जिला कलेक्टर ने शहरी निकायों के द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की । विभागीय योजनाओं की समीक्षा के दौरान जिला कलेक्टर ने योजनाओं में लाभार्थियों को जोड़ने के कार्य में प्रगति लाने एवं अगली बैठक में सभी तैयारी के साथ मौजूद रहने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को शहरी क्षेत्र में साफ सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए । बैठक में जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को शहरी क्षेत्र में चलाई जाने वाली विकसित भारत संकल्प यात्रा के प्रभावी क्रियान्वन के लिए रूपरेखा तैयार करने एवं आपसी समन्वय से यात्रा को सफल बनाने के निर्देश दिए । उन्होंने अधिकारियों से अधिक से अधिक आमजन को केंद्र सरकार की योजनाओं से जोड़ने के निर्देश दिए। बैठक में नीमकाथाना नगर परिषद आयुक्त रघुवीर वर्मा, अजीतगढ़ ईओ मोनिका सोलंकी, खेतड़ी ईओ ऋषि देव ओला, उदयपुरवाटी ईओ वर्षा चौधरी, श्रीमाधोपुर ईओ नरेंद्र सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे ।
Hindi News / नीमकाथाना / नगरीय निकाय क्षेत्र के कार्यों व योजनाओं की कलेक्टर ने की समीक्षा, दिए निर्देश
नगरीय निकाय क्षेत्र के कार्यों व योजनाओं की कलेक्टर ने की समीक्षा, दिए निर्देश


News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।

