Hindi News / नीमकाथाना / कलक्टर ने देखा फर्राटेदार अंग्रेजी बोल रहे हैं सरकारी स्कूल के बच्चे

कलक्टर ने देखा फर्राटेदार अंग्रेजी बोल रहे हैं सरकारी स्कूल के बच्चे

गौरीर के महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल का किया निरीक्षण

नीमकाथाना, जिला कलेक्टर श्रुति भारद्वाज ने शुक्रवार को महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल गौरीर का औचक निरीक्षण किया । उन्होंने स्कूल में बने स्मार्ट क्लासरूम, पोषाहार कक्ष एवं पुस्तकालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कक्षाओं में जाकर बच्चों के साथ संवाद किया। इस दौरान सरकारी स्कूल के बच्चों ने जिला कलक्टर के सवालों का जवाब फर्राटेदार अंग्रेजी में दिया । स्कूल में चलाए जा रहे पर्सनैलिटी डेवलपमेंट एवं इंग्लिश स्पीकिंग कक्षाओं की जिला कलक्टर ने सराहना की । इस दौरान खेतड़ी एसडीएम जय सिंह, तहसीलदार विवेक कटारिया एवं प्राचार्य चंद्र प्रकाश शर्मा मौजूद रहे ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur