Hindi News / नीमकाथाना / महायज्ञ से पूर्व कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

महायज्ञ से पूर्व कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

चार धाम आश्रम में आयोजित श्रीराम महायज्ञ के लिए निकाली कलश यात्रा

कलश यात्रा से पूर्व पंडित केदार शर्मा ने की विधि-विधान से पूजा-अर्चना

उदयपुरवाटी, कस्बे के निकट चार धाम आश्रम में आयोजित श्रीराम महायज्ञ को लेकर गोपीनाथ जी मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई। श्रीराम महायज्ञ कमेटी के सदस्य विश्वेश्वर लाल सैनी ने बताया कि चार धाम आश्रम में आयोजित श्रीराम महा यज्ञ से पूर्व कस्बे में स्थित गोपीनाथ जी मंदिर से यज्ञाचार्य पंडित केदार शर्मा ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर कलश यात्रा को रवाना किया। कलश यात्रा सैकड़ो श्रद्धालुओं द्वारा कस्बे के नई सब्जी मंडी, स्टेट बैंक, पोस्ट ऑफिस, बस स्टैंड, शाकंभरी गेट, पुलिस थाना से मुख्य मार्ग होते हुए डीजे की श्रीरामधुन पर नाचते गाते चार धाम महायज्ञ स्थल पर कलश यात्रा पहुंची। महायज्ञ चार धाम आश्रम में श्री श्री 1008 श्री महंत रघुनाथ दास महाराज के सानिध्य में हो रहा है। कलश यात्रा यज्ञ स्थल पर पहुंचने पर यात्रा में आए श्रद्धालुओं को जलपान एवं प्रसादी ग्रहण करवा कर आए हुए संतों का स्वागत किया गया। कलश यात्रा में यज्ञाचार्य पंडित केदार शर्मा के साथ महंत अवधेश महाराज, शीतला आश्रम महंत रामदास महाराज, तिरुपति बालाजी आश्रम नारायण दास महाराज, महंत प्रेमदास महाराज, नागा महंत मधु शरण महाराज, हनुमानगढ़ महंत सुरेंद्र दास महाराज, अयोध्या महंत रामदास महाराज, झांसी महंत गणेश दास महाराज सहित मुख्य यजमान गीगाराम सैनी, कालूराम सैनी, घासीराम सैनी, दुदाराम सैनी, महावीर प्रसाद सैनी, पार्षद बशेश्वर लाल सैनी, पार्षद प्रतिनिधि कुलदीप कटारिया, केदार सैनी मुकेश भैया, लादूराम स्वामी, श्याम सुंदर छिपा, अभिषेक सैनी, अमित सैनी, योगेश कटारिया, राजेंद्र सैनी, सुभाष सैनी, महेश सैनी, रतनलाल टांक, सांवरमल सैनी एवं क्षेत्र के पूर्व तथा वर्तमान जनप्रतिनिधि सहित महिलाएं मौजूद रही।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur