Hindi News / नीमकाथाना / मतदाता जागरूकता हेतु निकाली साइकिल रैली

मतदाता जागरूकता हेतु निकाली साइकिल रैली

मतदान प्रतिशत वृद्धि हेतु कैम्पस एम्बेसडर कर रहे हैं प्रयास

नीमकाथाना, भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता तथा मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में सोमवार को श्रीमाधोपुर में युवाओं द्वारा साइकिल रैली निकाली गई । रिटर्निंग अधिकारी दिलीप सिंह राठौड़ ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी सीकर के निर्देशानुसार सोमवार को श्रीमाधोपुर एवं अजीतगढ़ ब्लॉक मुख्यालय पर साइकिल रैली निकाल गई । साईकिल रैली में शहर के राजकीय एवं निजी विद्यालयों तथा महाविद्यालयों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया ।

इस दौरान छात्र-छात्राओं ने शत प्रतिशत मतदान का संदेश देती हुई तख्तियां लगाकर तथा सारे काम छोड़ दो, वोट हमारा अधिकार है जैसे नारे लगाते हुए शहर के प्रमुख मार्गों पर भ्रमण किया। रैली के समापन के पश्चात् मतदान की शपथ ली गई। साइकिल रैली के माध्यम से युवाओं ने मतदाताओं को 25 नवंबर को निर्भय होकर शत प्रतिशत मतदान करके लोकतंत्र के महायज्ञ में आहूति देने का आह्वान किया गया ।इसके अतिरिक्त प्रत्येक उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं महाविद्यालय में गठित निर्वाचन साक्षरता क्लब ( ईएलसी ) के माध्यम से कैम्पस एम्बेसडर युवाओं को मतदान बूथ से जोड़ने तथा आमजन में मतदान के प्रति जागृति बढ़ाने हेतु विशेष प्रयास कर रहे हैं। श्रीमाधोपुर साइकिल रैली में नोडल प्रधानाचार्य राजेश कुमार अंकुर,रमाकांत शर्मा प्रधानाचार्य,सागरमल जाट एसबीएन, सुरेश कुमार सामोता, श्याम लाल सामोता एमजी कॉलेज, चुनाव शाखा के अशोक कुमार शर्मा, हेमंत कुमार वर्मा समेत विभिन्न संस्थाओं के शिक्षक सम्मिलित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur