Hindi News / नीमकाथाना / भाजपा कार्यालय का बेटी ने किया फिता काटकर शुभारंभ

भाजपा कार्यालय का बेटी ने किया फिता काटकर शुभारंभ

नई सब्जीमंडी के पास भाजपा प्रत्याशी की उपस्थिति में किया कार्यालय का शुभारंभ

उदयपुरवाटी. कस्बे में भाजपा प्रत्याशी ने नामांकन फॉर्म भरने के साथ ही भाजपा कार्यालय का उद्घाटन किया गया। जानकारी के अनुसार महंत रमाकांत महाराज ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर भाजपा कार्यालय का बेटी पूनम चेजारा से फीता कटवा कर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की उपस्थित में उद्घाटन किया। कार्यालय उद्घाटन के दौरान नगर मंडल अध्यक्ष मदन लाल सैनी, पालिका नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र ढे़नवाल, पूर्व पार्षद भोमाराम सैनी, पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष गीदाराम सैनी, लक्ष्मण सैनी, झाबरमल सैनी, महेश सैनी, पार्षद घनश्याम स्वामी, सीताराम जांगिड़, दिनेश सैनी, उमेश कुमावत, पंचायत समिति सदस्य बसंत चौधरी, सतपाल मावलिया, बागोरा से साधुराम सैनी, नाँगल से जगदीश सैनी, धुकल राम सैनी, पवन शाह, ललित सोनी, नितेश सैनी सहित सैकड़ों भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur