उदयपुरवाटी, विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मंडावरा में गांव नाहरवाड़ी को यथावत रखने की ग्रामीणों ने मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि राजस्व गांव नाहरवाड़ी ग्राम पंचायत मंडावरा में कई वर्षों से जुड़ा हुआ है। ग्राम पंचायत मंडावरा की राजस्व गांव नाहरवाड़ी एवं छापोली ग्राम पंचायत की नवसृजित राजस्व गांव कृष्ण नगर को मिलाकर एक नई ग्राम पंचायत का गठन किया जाना उचित एवं न्याय संगत है। लेकिन नवगठित ग्राम पंचायत का मुख्यालय गांव नाहरवाड़ी को रखा जाए। जबकि ग्राम नाहरवाड़ी को नवसृजित ग्राम पंचायत मावता में विलय किया जा रहा है। इसका हम सभी ग्रामीण विरोध करते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि यदि हमारी मांग नहीं मानी जाती है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान सुभाष, बंशीधर, मोहनलाल, बजरंग लाल, लालचंद, महेंद्र कुमार, राजकुमार, प्रवीण कुमार, देवीलाल, श्रीराम, जगन्नाराम, रामस्वरूप, जितेंद्र कुमार, चंदू, प्रदीप कुमार आदि के हस्ताक्षर थे।
Hindi News / नीमकाथाना / राजस्व गांव नाहरवाड़ी को ग्राम पंचायत मंडावरा में रखने की मांग



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।

