उदयपुरवाटी, डिप्टी सीएमएचओ डॉ भंवरलाल सर्वा ने मंगलवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान आयोजित शिविरों का निरीक्षण किया। डॉ सर्वा ने उदयपुरवाटी ब्लॉक के ग्राम पंचायत भोड़की और भोड़की बास में आयोजित शिविर में पहुंच कर दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण किया। शिविर में आयुष्मान कार्ड बनवाने, 30 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के लोगो की गैर संचारी रोग बीपी सुगर की जांच करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने बताया कि दोनों शिविरों में 100 से अधिक मरीजों की हेल्थ कार्ड की केवाईसी की गई। उन्होंने बताया कि शिविर को लेकर ग्रामीणों में उत्साह देखा जा रहा है लोग अपना आयुष्मान कार्ड बनवाने, बीपी सुगर जंचवाने सहित भारत सरकार की योजनाओं के लाभ के लिए शिविरों में आ रहे हैं।
Hindi News / नीमकाथाना / डिप्टी सीएमएचओ डॉ सर्वा ने शिविरों का किया निरीक्षण


News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।

